‘भय-भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त होगा राजस्थान’ नए साल के पहले दिन 4 मंत्रियों ने संभाला पदभार

राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी और राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नए साल के पहले दिन सचिवालय में वैदिक विधि विधान से पदभार ग्रहण किया।

Bhajanlal cabinet minister | Sach Bedhadak

Bhajanlal cabinet minister : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी और राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नए साल के पहले दिन सचिवालय में वैदिक विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने वाले मंत्रियों ने साफ-साफ कहा कि अब राजस्थान में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आने वाले 5 साल तक प्रदेश का समृद्ध होगा और भय, भ्रष्टाचार, माफियाओं से मुक्त और परिवारवाद से मुक्त राजस्थान बने।

पदभार ग्रहण करते वक्त राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित बीजेपी आलाकमान के नेतृत्व में हमें अगले 5 साल तक राजस्थान का उत्थान करना है। इसके लिए हम पूरा धम-खम लगा देंगे। हमें प्रदेशवासी के एक-एक घर तक सुविधाएं पहुंचानी है और उनको मजबूत करना है। अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम राजस्थान की जनता की पूरे दिल से सेवा करें।

भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जीरो टॉलरेंस

उन्होंने कहा कि एक-एक पाई जनता के हित में लगी है, इसमें कोई संदेश नहीं है। राजस्थान में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जीरो टॉलरेंस अपनाएंगे। संविधान भी यही कहता है जो भी जिम्मेदारी हो, उसे पूरी तरह से निभाएं। साल 2047 तक विकसित भारत बनने में राजस्थान के लिए ये 5 साल काफी अहम रहने वाले है।

भ्रष्टाचार, माफिया और परिवारवाद से मुक्त होगा प्रदेश

Jogaram Patel | Sach Bedhadak

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान को एक समृद्ध प्रदेश बनाएंगे। अब प्रदेश भय, भ्रष्टाचार, माफिया और परिवारवाद से मुक्त होगा। इसके लिए हम 5 साल तक लगातार प्रयासरत रहेंगे। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ेगी। बीजेपी की पूरी टीम हमारे साथ लगकर आम जनता के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सस्ते सिलेंडर की सौगात दी गई है। साथ ही पिछले तीन दिन में करीब 3 हजार बदमाशों को सलाखों की पीछे भेजा गया है। अब हमारा प्रयास ये होगा कि प्रदेशभर में पेयजल की समस्या दूर हो। सड़क और शिक्षा विभाग सहित आम लोगों की जो भी समस्याएं है, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

राजस्थान का विकास ही हमारा लक्ष्य

प्रथम पूज्य गणपति का पूजन करने के बाद राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम पदभार ग्रहण करने के लिए सचिवालय पहुंचे। जवाहर सिंह बेढम में शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास ही भजनलाल सरकार का लक्ष्य है। पीएम मोदी और सीएम शर्मा के नेतृत्व में हम राजस्थान को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-नए साल में प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री की सौगात, राजस्थान में आज से 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर