IPL 2024 : रोहित-हार्दिक की दुश्मनी खत्म, गले मिले दोनों खिलाड़ी, वीडियो शेयर कर बुरी फंसी MI 

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे, वहीं रोहित शर्मा भी टीम में खेलते हुए दिखेंगे। 

वहीं आईपीएल सीजन 17वां शुरु होने से पहले रोहित शर्मा को गले लगाते हुए हार्दिक पांड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, इसपर फैंस ने MI को ट्रोल कर दिया। 

फैंस ने MI पर तंज कसते हुए कहा, यह वीडियो एक दिखावा लग रहा है। 

कई यूजर्स ने कहा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या को गले लगने के इच्चुक नहीं लग रहे थे।

हालांकि जब से हार्दिक पांड्या ने मुंबई की कमान संभाली है, वो कई बार सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ चुके है। 

हाल में जब MI की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा, इस पूरे सीजन में रोहित शर्मा का हाथ उनके कंधे पर रहेगा।