कोटा : पिता ने की मासूम बेटे की हत्या, मां को बचाने आया तो बच्चे को चाकू मारा

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक पिता की हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। दरिंदे पिता ने अपने ही मासूम बेटे की चाकू मारकर…

Father Kills His Son In Kota | Sach Bedhadak

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक पिता की हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। दरिंदे पिता ने अपने ही मासूम बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मां को अपने पिता से बचा रहा था। इसी दौरान पिता ने बेटे पर चाकू से वार कर दिया। मां अपने घायल बेटे को लेकर एमबीएस अस्पताल में पहुंची। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। यह घटना बोरखेड़ा थाना इलाके की दोपहर करीब एक बजे की है।

जानकारी के अनुसार, कोटा जिले के नया नोहरा निवासी जसवंत और उनकी पत्नी मूर्ति के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि जसवंत ने पत्नी पर चाकू से वार किया। इसी दौरान उनका बेटा लविश (10) मां को बचाने आया तो पिता ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। वारदात में लविश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पिता जसवंत ने खुद को भी जख्मी कर लिया। मां अपने घायल बेटे को एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान लविश की मौत हो गई। मूर्ति का इलाज चल रहा है। जसवंत भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

मां बोली- पति ने बेटे को मार दिया

मां मूर्ति ने बताया कि गुरुवार सुबह उसका अपने पति जसवंत से झगड़ा हो गया था। पति गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे महिला खाना बना रही थी। इस दौरान उसका पति रसोई में आया और चाकू से हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो उसका बेटा बचाने के लिए आया। पति ने बेटे पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद खुद पर भी हमला कर लिया। बच्चा कक्षा छह में पढ़ता था।

आरोपी ने खुद पर भी किया चाकू से वार

महिला ने बताया कि उसका पति कोई कामकाज नहीं करता है। घर में रहकर बस नशा करता है। परिवार की जमीन है। उससे गुजारा चलता है। परिवारवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ने खुद पर भी वार किया, उसका भी इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है।