Roadways Fare Concession for Women: राजस्थान रोडवेज में बालिकाओं और महिलाओं को 90% की छूट

राज्य की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर अब किराये में 90 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

sb 2 2023 10 08T153617.390 1 | Sach Bedhadak

Jaipur: राज्य की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर अब किराये में 90 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से अब रोडवेज का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किराये की केवल 10 प्रतिशत राशि ही वहन करनी होगी। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में देय होगी।

महिलाओं एवं बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट

वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किये गए हैं। ये पास किराये की राशि में 45 प्रतिशत की छूट देकर जारी किये जाते हैं। अब महिलाओं एवं बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिये जाने से इनके पासों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है।