दाऊद इब्राहिम के करीबी से जुड़ा नाम तो फिल्मी कॅरियर हुआ बर्बाद, अब सालों बाद टीवी शो से करेंगी एंट्री!

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर से मनोरंजन इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ नाम जुड़ने से उनका फिल्मी कॅरियर बर्बाद हो गया था।

Mamta Kulkarni | Sach Bedhadak

Mamta Kulkarni: 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते करोड़ों लोगों के दिलों की धकड़न रहीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ने पर उनका कॅरियर बर्बाद हो गया था। एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के चलते भी हमेशा चर्चा में छाई रही थीं। कंट्रोवर्सीज में फंसने के बाद ममता कुलकर्णी सालों तक लाइमलाइट से दूर ही रही थीं। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि वह एक बार फिर से एक्टिंग में हाथ आजमाने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता कुलकर्णी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी ना तो सलमान खान और ना ही ममता कुलकर्णी ने इन खबरों की पुष्टी की है। लेकिन माना जा रहा है कि शमिता शेट्टी ओर पूजा भट्‌ट के बाद अब इस कंट्रोवर्शियल शो में ममता कुलकर्णी भी एंट्री कर सकती हैं। खबर है कि बिग बॉस के मेकर्स ने ममता कुलकर्णी को अप्रोच किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-इजराइल-फलिस्तीन जंग में फंसी नुसरत भरुचा से हुआ संपर्क, बड़ी मुश्किलों में बाद भारत लौट रही हैं एक्ट्रेस

जल्द वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी

90 के दशक में पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जल्द ही एक बार फिर से मनोरंजन की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। खबर है कि सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी के लिए ममता कुलकर्णी ने बिग बॉस को चुना है। इस शो के जरिए वह अपनी बातें लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। हालांकि बिग बॉस में जाने को लेकर अभी तक ममता की तरफ को कोई बयान सामने नहीं आया है।

कब शुरू होगा बिग बॉस सीजन-17?

हाल ही में बिग बॉस सीजन-17 का प्रोमो रिलीज किया गया था। 15 अक्टूबर से बिग बॉस 17 शुरू हो रहा है। हर साल की तरह शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट़्स को जनता के सामने लेकर आएंगे। इस दौरान खुलासा कि कौन-कौन से सितारे इस सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Kangana Ranaut Tejas Trailer: पायलट बनकर एक्ट्रेस ने भरी उड़ान, ‘तेजस’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा देश

दाऊद इब्राहिम के करीबी से जुड़ा था नाम

वैसे ममता कुलकर्णी के साथ कई सारे विवाद जुड़े हुए हैं। उनका नाम दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले छोटा राजन के साथ जुड़ा भी जुड़ा था। खबरों की मानें तो एक फिल्म से ममता को बाहर कर दिया गया था, लेकिन छोटा राजन के कहने पर उन्हें फिर से फिल्म में लिया गया था। इसके अलावा ममता ने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराकर बवाल मचा दिया था।