रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी…जोधपुर की जेल में मनाई दिवाली…कैदियों ने 2500 दीपक से लिखा ‘जय श्रीराम’

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार…

New Project 2024 01 23T121457.535 | Sach Bedhadak

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से पूजा-अर्चना के बाद उनकी प्राण प्रतिष्ठा की।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में पूरे देश में उत्साह नजर आया। देश में जगह-जगह कार्यक्रम होने से दीवाली सा माहौल रहा। इस दौरान जोधपुर की सेंट्रल जेल परिसर में भी कैदियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाई। जेल परिसर के अंदर सोमवार शाम को कैदियों ने दीपक से ‘जय श्री राम’ और ‘ओम’ बनाकर खुशी मनाई। कैदियों ने आकर्षक तरीके से जेल में रंगोली भी बनाई।

यह खबर भी पढ़ें :- चेहरे पर मन मोह लेने वाली मुस्कान, स्वर्णिम मुकुट, हार और धनुष…प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसे दिख रहे रामलला

जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि जेल के हनुमान मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से दिखाया गया। इस खास मौके पर कैदियों ने जेल के अंदर 2500 दीपक लगाए। कैदियों ने दीपक से ही शंख, स्वास्तिक, चक्र, गदा, कलश, त्रिशुल, कमल की आकृतियां बनाई।

यह खबर भी पढ़ें :- 2000 बच्चों की फोटो देख उकेरा बाल स्वरूप, कौन है अरुण योगीराज जिनका कमाल है रामलला की मूरत

जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने कैदियों को प्रभु श्रीराम के बताएं मार्गों पर चलकर, अपने आचरण में सुधार कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कैदियों ने भगवान श्री राम के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, जेलर महेश शर्मा, हडवंत सिंह, तुलसीराम, अचलाराम, मनोहरसिंह, कविता, गजेसिंह सहित जेल स्टॉफ भी मौजूद रहा।