अध्यापक भर्ती लेवल टू के सभी परीक्षा परिणाम जारी… 27 हजार पदों में से साढ़े 5 हजार रहेंगे खाली

कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के लेवल टू में सामाजिक विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम जारी कर दिया।

Rajasthan Staff Selection Board

(श्रवण भाटी) : जयपुर। कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 के लेवल टू में सामाजिक विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। 27 हजार पदों पर आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में पहली सूची में करीब साढ़े 21 हजार पद भरें जाएंगे। वहीं, करीब 5500 पद खाली रह जाएंगे।

खाली रहे पदों पर चयन बोर्ड आगामी दिनों में दो गुणा में चयनित सूची जारी कर पदों पर भर जाएंगे। जानकारी के अनुसार आगामी सप्ताह में चयन बोर्ड सूची जारी करेगा। बोर्ड ने 27 हजार पदों पर आयोजित 8 विषयों के परिणाम जारी करने के बाद 7 विषयों में जिलों का आवंटन भी कर दिया है।

आचार संहिता से अटक सकती है नियुक्ति

प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव की आचार संहिता से पहले कु छ ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल पाएगी। वही, अधिकतर अभ्यर्थियों को नई सरकार बनने का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ही उन अभ्यर्थियों को स्कूलों में नियुक्ति मिल पाएगी।

आचार संहिता लगने से सरकारी सेवा चयनित अध्यापकों के सपनों को पूरा करने का फिर इंतजार करना पड़ेगा। चयनित अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर चयन बोर्ड अभ्यर्थना शिक्षा विभाग को भेजेगा। उसके बाद विभाग ही अंतिम रूप से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर नियुक्ति देगा।

इनका कहना है…

बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि अब सरकार जल्द से जल्द चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देकर रोजगार प्रदान करे। खाली रहे पदों पर जल्द से जल्द नई सूची जारी कर भरे, ताकि वंचित रहे अभ्यर्थियों को मौका मिल सके।

वहीं,  कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि खाली रही सीटों पर प्रोविजनल सूची में रहें अभ्यर्थी और दस्तावेज सत्यापन में बाकी रहे अभ्यर्थियों की सूची जारी कर पद भरे जाएंगे। चयन बोर्ड जल्द से जल्द नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग को अभ्यर्थना भेजेगा।

कौन-कौनसे से पद रहे रिक्त, यहां देखें-पूरी लिस्ट

विषयपदभरे रिक्त
हिंदी3176 2450716
पंजाबी27217894
सिंधी918
संस्कृत18081084724
उर्दू806551240
अंग्रेजी878267372015
विज्ञान/ गणित743563841046
एसएसटी47124117655
कुल2700021502 5498

ये खबर भी पढ़ें:-खोले के हनुमान जी में आज से कर पाएंगे रोप-वे की सवारी, राज्यपाल करेंगे शहरवासियों को समर्पित