सरदारशहर उपचुनाव : भाजपा से अशोक पिंचा मैदान में तो कांग्रेस से अनिल शर्मा की दावेदारी तय, BJP के विपरीत होगा RLP का प्रत्याशी

सरदारशहर उपचुनाव : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा के…

ezgif 1 87743abd3c | Sach Bedhadak

सरदारशहर उपचुनाव : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं कांग्रेस से भी दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा पर दांव खेलने के संकेत मिले हैं। तो RLP भाजपा के उम्मीदवार का इंतजार कर रही है। भाजपा के प्रत्याशी के औपचारिक ऐलान के बाद ही पार्टी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

प्रदेश भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तय की उम्मीदवारी

बता दें कि भाजपा प्रदेश संगठन नेतृत्व के निर्देश पर 11 नवंबर को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता गुलाब चन्द्र कटारिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, चूरु जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार, पूर्व सांसद रामसिंह कस्बा ने सरदारशहर का दौरा किया था। उन्होंने स्थानीय भाजपा संगठन पदाधिकारियों-वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की थी। इस चर्चा में पहले कारोबारी प्रह्लाद श्राफ की दावेदारी भी निकल कर सामने आई। लेकिन बीते  रविवार को सरदारशहर भाजपा संगठन द्वारा बुलाई मीटिंग में दावेदार प्रह्लाद श्राफ को भाजपा प्रत्याशी बनाने का भाजपा युवा मोर्चा नेताओं एवं संगठन नेताओं ने खुलकर विरोध किया और मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ।

16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे अशोक पिंचा

इस पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी-कार्यकारिणी बैठक में झुंझुनूं आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता गुलाब चन्द्र कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा से चर्चा की। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा अशोक पिंचा के नाम पर हरी झंडी प्रदान करने के संकेत मिले हैं। 16 नवंबर को अशोक पिंचा प्रदेश के नेतृत्व की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। सरदारशहर के पर्यवेक्षक बनाए गए गुलाब चन्द्र कटारिया ने स्थानीय भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा था कि इस उपचुनाव में  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सांसद रामसिंह कस्बा अगर ठान लें तो सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा को कोई नहीं हरा सकता।

दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा का नाम आया सामने

वहीं सरदारशहर उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर भी कई चर्चाएं चल रही हैं लेकिन पार्टी के सूत्रों की मानें तो दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। अनिल शर्मा ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से जयपुर में मुलाकात की थी। जिसके बाद वे बीत 3 दिनों से सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र मे बकायदा जनसंपर्क कर रहे हैं। मतलब साफ है कि अनिल शर्मा के नाम पर भी केंद्रीय नेतृत्व ने हामी भर दी है। जानकारी के मुताबिक अनिल शर्मा 17 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी मौजूद हो सकते हैं।

भाजपा के विपरीत होगा RLP का उम्मीदवार

वहीं RLP की अगर बात करें तो नारायण बेनीवाल ने बीते सोमवार को सरदारशहर के आरएलपी नेता-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक सांसद हनुमान बेनीवाल भाजपा के प्रत्याशी के औपचारिक ऐलान के बाद अपने उम्मीदवार को उतारेंगे। क्योंकि भाजपा से अगर जाट उम्मीदवार उतारा जाता है तो RLP किसी गैर जाट चेहरे को भाजपा के सामने खड़ा करेगी। वहीं अगर भाजपा से जाट प्रत्याशी नहीं उतारा जाता तो RLP जाट उम्मीदवार अपना दांव चलेगी। RLP से जाट दावेदारी में चूरु डेयरी अध्यक्ष लालचंद साहू का नाम सामने आ रहा है।

दूसरी तरफ कम्युनिस्ट पार्टी माकंपा ने सरदारशहर उपचुनाव में सरदारशहर सरकारी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल मेघवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 60 हजार जाट, 50 हजार एससी के जिनमें मेघवाल और नायक शामिल हैं। वहीं 15 हजार राजपूत, 20 हजार ब्राह्मण,15 हजार मुस्लिम समुदाय के वोटर्स हां हार जीत तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *