भाजपा विधायक ने कंसा तंज, कहा-‘राहुल गांधी का नाम आते ही उल्टे-सीधे बयान और चुटकुले याद आ जाते हैं’

BJP MLA Balmukundacharya: हवामहल विधायक स्वामी बाल मुंकुद आचार्य ने हास्य दिवस पर राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब भी उनका नाम आता है तो हमें हंसी आने लगती है।

BJP MLA Balmukund Acharya 1 | Sach Bedhadak

BJP MLA Balmukundacharya: जयपुर। हवामहल विधानसभा से विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य (BJP MLA Balmukundacharya) ने हास्य दिवस पर कहा कि जब भी हम राहुल गांधी के बारे में सोचते हैं तो हमें हंसी आने लगती है। उन्हें इटली में चुनाव लड़ना चाहिए इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी की स्थिति बहुत खराब है। हास्य दिवस पर जब मीडिया ने बालमुंकुद आचार्य से राहुल गांधी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह हंसाने का प्रोग्राम दे दिया। राहुल का नाम आते ही आलू में सोना आ जाता है। उल्टे सीधे बयान और चुटकले याद आ जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election: राजस्थान में 7 विधायकों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, इन लोकसभा सीटों पर होगा बड़ा खेल!

‘राहुल इटली से चुनाव लड़े, शायद जीत जाएं’

MLA बालमुंकुद आचार्य ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी सीट बदली है, इससे क्या फर्क पड़ेगा। एमएलए ने कहा कि राहुल को अपने ननिहाल इटली जाना चाहिए। वहां से चुनाव लड़ना चाहिए। बाकी तो और कोई सीट बची नहीं है। अगर वो इटली में भी किसी सीट पर जीत जाएं तो बड़ी बात है। राहुल गांधी के परिवार की स्थिति बहुत खराब है। कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश को 70 साल से लूट रहे थे। यह घोटाले की सरकार है।

‘राहुल जहां भी जाएंगे हार का मुंह देखेंगे’

गांधी पर निशाना साधते हुए बालमुंकुद आचार्य ने कहा कि गांधी परिवार ने पिछले 70 सालों में देश को लूटा, बांटा और काटा है। इमरजेंसी जैसे कई कृत्य किए हैं, जिससे देश में पीड़ा है। यह दर्द हमेशा हमें याद दिलाता है। साल 2014 से देश में प्रसन्नता है, समृद्धि है। सनातन धर्म भी आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत विश्व गुरु के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-शिक्षा मंत्री के बेटे पवन की RCA में एंट्री, बारां डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के बने निर्विरोध कोषाध्यक्ष

पीएम मोदी को पूरी दुनिया में विश्व नेता के रूप में मान्यता मिल रही है। देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश की 142 करोड़ जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा के साथ है। राहुल गांधी जहां भी जाएंगे उन्हें वहीं से हार का मुंह देखेंगे।