RR vs DC : आउट होने के बाद Rishabh Pant ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

RR vs DC IPL 2024 : 28 मार्च हो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का…

pant 01 4 1 | Sach Bedhadak

RR vs DC IPL 2024 : 28 मार्च हो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 9वां मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से शिकस्त दी। इस प्रकार ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार मिली है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान 26 गेंदों पर 28 रन बनाए। लेकिन आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने अपना आपा खो दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने गुस्से में बैट पर्दे पर दे मारा। दरअसल, ऋषभ पंत आउट होने के बाद अपने आप से बहुत गुस्से में नजर आ रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:- टूटे कई बड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को हराया

पंत की हरकत का वायरल हुआ वीडियो
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन था, मगर पवैलियन लौटने के बाद ऋषभ पंत बहुत गुस्से में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने गुस्से में अपना बैट पर्दे पर मारा। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लगातार दूसरी बार हारी दिल्ली कैपिटल्स

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की लगातार दूसरी हार मिली। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया थ। वहीं, अब राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से पटखनी दी है। वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली।