IPL 2024 : कल है आईपीएल मिनी ऑक्शन, किस फ्रेंजाइजी के पास कितनी रकम, 333 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, यहां जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। यह…

IPL 2023 40 | Sach Bedhadak

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। यह नीलामी प्रतिक्रिया 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी प्रतिक्रिया विदेश में होगी। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों की नीलामी में बोली लगने वाली है। इस प्लेयर्स की सूची में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही जारी कर दिया था। अबकी बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी। नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं, वहीं सूची में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर है।

यह खबर भी पढ़ें :- Shaheen Afridi की गेंद पर David Warner ने बैठकर मारा हैरतअंगेज छक्का, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सूची में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले 23 खिलाड़ी
नीलामी के लिए सूची में 2 असोसिएट देशों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। बीसीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2024 में के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की ही जगह है। इसका मतलब है कि शॉर्टलिस्ट किए गए 333 प्लेयर्स में से अधिकतर 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। 333 खिलाड़ियों की सूची में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है, जबकि 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी भी सूची में शामिल है।

IPL 2024 1 | Sach Bedhadak

गुजरात टाइटंस के पास है पर्स में बचा सबसे मोटी रकम
बता दें कि अब गुजरात टाइटंस के पास पर्स में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए बचे हैं, मतलब यह फ्रेंचाइजी नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर सकती है, जबकि उसे 8 प्लेयर्स ही खरीदने हैं। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास 13.15 करोड़ रुपए बचे हुए हैं, वहीं केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम को अब 6 खिलाड़ी और खरीदने हैं। गुजरात टाइटन्स (GT) के पास कुल 38.15 करोड़ रुपए है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास कुल 34 करोड़ रुपए है और फ्रेंचाइजी को 6 खिलाड़ी खरीदने है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास कुल 32.7 करोड़ रुपए है और फ्रेंजाइजी को 11-12 प्लेयर खरीदने है। व

हीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 31.4 करोड़ रुपए है और फ्रेंजाइजी को 6 खिलाड़ी खरीदने है। वहीं पंजाब किंग्स के पास कुल 29.1 करोड़ रुपए पर्स है और फ्रेंचाइजी को टीम में 8 खिलाड़ी खरीदने है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 29.1 करोड़ रुपए है और फ्रेंचाइजी को टीम में 9 खिलाड़ी खरीदने है। रायल चैंलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के पास कुल 23.25 करोड़ रुपए का पर्स है और फ्रेंचाइजी 6 प्लेयर्स खरीद सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के पास पर्स में 17.75 करोड़ रुपए है और फ्रेंचाइजी टीम में 8 खिलाड़ी खरीदने है। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास पर्स में कुल 14.5 करोड़ रुपए है और फ्रेंचाइजी 8 खिलाड़ी खरीद सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास पर्स में 13.15 करोड़ रुपए है और फ्रेंचाइजी 6 खिलाड़ी खरीदने है।