IPL 2023 : हरभजन सिंह ने की हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ, कहा- उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं

IPL 2023 : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक की तारीफ करते…

Harry Brook | Sach Bedhadak

IPL 2023 : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के पास कई प्रकार के शॉट्स हैं और वह कमजोर गेंदों को बाउंड्री के लिए भेज देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मंगलवार शाम को आईपीएल 2023 में अपने शहर में मुंबई इंडियंस से मुकाबला है। सनराइजर्स हैदराबाद पिछले कुछ मैचों में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023 : 40 की उम्र में चीते की फुर्ती से छलांग लगाकर अमित मिश्रा ने हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video

Harry Brook 01 | Sach Bedhadak

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद हैरी ब्रूक एकबार फिर सबकी नजर में होंगे। उभरते हुए इंग्लैंड के क्रिकेटर ने पिछले खेलों की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और टूनार्मेंट में अपने चौथे मैच में अपना पहला टाटा आईपीएल शतक जड़ा था। हरभजन ने स्पिनरों के खिलाफ हैरी ब्रूक की कमजोरी को रेखांकित किया लेकिन उनका मानना है कि वह अनुभव के साथ शानदार बल्लेबाजी करते है।

Harbajan 01 | Sach Bedhadak

एक साक्षात्कार के दौरान हरभजन सिंह ने कहा, हैरी ब्रूक तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके पास कई प्रकार के शॉट्स हैं। हालांकि स्पिन के खिलाफ उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं हैं, लेकिन वह सिंगल और डबल लेकर अपनी कमजोरी छुपाते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह हिट करते हैं। साथ ही, उन्हें अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। इससे उन्हें आगे बढ़ने में काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल 2023 में बैक-टू-बैक जीत दर्ज की और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस विजय अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने पिछले 2 मैचों में अपने दबदबे वाले प्रदर्शन से दिखा दिया है कि वे 5 बार के चैंपियन क्यों हैं। मोहम्मद कैफ ने कहा है कि हमें उम्मीद है सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पुरानी लय देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *