MS Dhoni ने इस युवा का बना दिया दिन, बाइक पर बैठा करवा दी रांची की सैर, देखें Video

MS Dhoni: इस साल वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत करने वाला है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और…

ms dhoni 01 5 | Sach Bedhadak

MS Dhoni: इस साल वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत करने वाला है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

इसी बीच भारत को साल 2011 में विश्वविजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में सुकून के पल बिता रहे हैं। ऐसे में एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन का दावा है कि केप्टन कूल ने उसे लिफ्ट दी है।

अभ्यास करने स्टेडियम पहुंचे थे MS Dhoni

एक फैन ने पहले मैदान में एमएस.धोनी का वीडियो बनाया है। धोनी उस वक्त अपनी किट पैक कर रहे थे। इस बाद केप्टन कूल ने फैन को बाइक पर लिफ्ट दी। बाइक चला रहे शख्स के सिर पर हेटमेट था जिससे यह साफ नजर नहीं आ रहा था कि आखिरी है कौन।

हालांकि फैन का दावा कि बाइक महेंद्र सिंह धोनी चला रहे थे और उन्होंने उसे लिफ्ट दी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रही बाइक Yamana RD350 है जो कि महेंद्र सिंह धोनी के बाइक लिस्ट में भी शामिल है।

MS Dhoni ने दी फैन को बाइक पर लिफ्ट
यह बात हम सभी जानते है कि एमएस धोनी को बाइक चलाना बहुत पसंद है और अक्सर बाइक पर ही रांची की सैर पर निकलते हैं। पहले भी कई बार धोनी के बाइक चलाने के वीडियो वायरल हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गैराज में एक से एक लग्जरी बाइक हैं।

धोनी ने सबसे पहले 30 हजार की सैकंड हैंड बाइक ली थी। क्रिकेटर बनने के बाद उन्होंने अपने लिए कई लग्जरी गाड़ियों के साथ-साथ बाइक भी खरीदीं। इसके लिए उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में अलग-गैराज बनाया है जो किसी शोरूम से कम नहीं है।

इसके बाद वीडियो में वही फैन बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बाइक चला रहे शख्स के सिर पर हेलमेट था जिससे यह साफ नजर नहीं आ रहा था कि आखिरी है कौन। हालांकि फैन का दावा कि बाइक महेंद्र सिंह धोनी चला रहे थे और उन्होंने उसे लिफ्ट दी है। वीडियो में दिखाई दे रही बाइक यामाना RD350 है जो कि धोनी के बाइक कलेक्शन में भी शामिल है।

धोनी दी फैन को बाइक पर लिफ्ट

धोनी को बाइक चलाना काफी पसंद है और वह अकसर बाइक पर ही रांची की सैर पर निकलते हैं। पहले भी कई बार धोनी के बाइक चलाने के वीडियो वायरल हुए हैं। धोनी की गैरेज एक से एक लग्जरी बाइक हैं।

धोनी ने सबसे पहले 30 हजार की सैकंड हैंड बाइक ली थी। क्रिकेटर बनने के बाद उन्होंने अपने लिए कई लग्जरी गाड़ियों के साथ-साथ बाइक भी खरीदीं। इसके लिए उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में अलग गैराज बनाया है जो किसी शोरूम से कम नहीं है।

एमएस धोनी गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरिेट हेलकैट एक्स132 है। इस बाइक की कीमत 50 लाख रुपए के करीब है। इसके अतिरिक्त धोनी के गैराज में Ducati 1098 भी शामिल है जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है। एमएस धोनी 36 लाख रुपए की कावासाकी निंजा एच 2 , 22 लाख रुपए की हार्ले-डेविडसन फैट बॉय और साढ़े 16 लाख रुपए की Suzuki Hayabusa भी खरीद चुके हैं।