चूरू से लेकर झालावाड़ तक, राजस्थान की 5 हॉट लोकसभा सीट…जहां दांव पर लगी दिग्गजों की साख

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

bjp vs congress 3 | Sach Bedhadak

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 19 और 23 अप्रैल दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण की नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा ने 24-24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बाजवूद इसके 1-1 पर उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है। लेकिन राजस्थान में 25 में से 5 सीटे ऐसी हैं जहां दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। इनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे जैसे नाम भी शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जयपुर में भाजपा मजबूत…’ खाचरियावास के बिगड़े बोल, कहा-‘पार्टी ने मना करने के बाजवूद टिकट दिया’

vasundhra raje | Sach Bedhadak

झालावाड़-बारां

इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसलिए यह सीट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाक का सवाल बनी हुई है। यहां से राजे खुद 5 बार और दुष्यंत तीन बार सांसद रह चुके हैं। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन को मैदान में उतारा है। यहां भाया और राजे दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

ashok gehlot 15 | Sach Bedhadak

जालोर-सिरोही

इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में उतरे हैं। इसलिए जोधपुर के साथ ही जालोर-सिरोही की सीट भी गहलोत के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। वैभव गहलोत पिछले लोकसभा चुनाव में जोधपुर से हारने के बाद इस बार उनकी सीट में बदलाव किया गया। जहां वैभव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इसके अलावा रानीवाड़ा से विधायक रतन देवासी और कांग्रेस के कद्दावर नेता पुखराज पाराशर के लिए भी यह सीट प्रतिष्ठा का विषय है।

rajendra rathore | Sach Bedhadak

चूरू

चूरू से सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस जॉइन करने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस विधानसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ का वर्चस्व रहा है। हालांकि, विधानसभा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने देवेंद्र झाझरिया को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने राहुल कस्वां को उतारा है।

gajendra singh shekhawat 1 | Sach Bedhadak

जोधपुर

जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा की ओर से मैदान में हैं। वहीं, यह क्षेत्र पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले में आता है। ऐसे में इस सीट पर शेखावत के साथ ही पूर्व सीएम की भी साख दांव पर लगी है।

यह खबर भी पढ़ें:-कांग्रेस भीलवाड़ा सीट पर बदलेगी प्रत्याशी? ब्राह्मण चेहरे पर लग सकता है दांव, दामोदर गुर्जर का नामांकन रोका

om birla | Sach Bedhadak

कोटा-बूंदी

इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को मैदान में उतारा है। वे पिछली दो बार से यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं और इस सीट पर काफी मजबूत पकड़ बना ली है। बावजूद इसके कांग्रेस ने ऐन वक्त पर बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को मैदान में उतार दिया है। यही वजह है कि ये सीट अब हॉट बन गई है।