निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साहिल 2020 में निक्की से कर चुका था शादी, आरोपी के पिता सहित 5 गिरफ्तार

निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि साहिल गहलोत…

Big revelation in Nikki murder case, Sahil had married Nikki in October, 2020

निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि साहिल गहलोत नामक युवक ने 9 फरवरी को अपनी लिव इन पार्टनर निक्की यादव की तथाकथित रूप से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने 10 फरवरी से दूसरी लड़की से शादी भी की। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि साहिल निक्की से पहले ही शादी कर चुका था। 

शादी से खुश नहीं थे साहिल के परिजन 

पुलिस सुत्रों की मानें तो निक्की और साहिल अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी कर चुके थे। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों की शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद भी किए हैं। वे दोनों करीब 5 साल से साथ भी रह रहे थे। लेकिन इस शादी से साहिल के माता-पिता खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने दिसंबर 2022 में साहिल की शादी दूसरी जगह तय कर दी। वहीं लड़की और उसके परिवार से साहिल की पहली शादी की बात छिपाए रखी।         

मामले में 5 लोग गिरफ्तार 

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या की साजिश रचाए जाने में साहिल के साथ उसके दोस्त और परिवार के लोग भी शामिल थे। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने पुछताछ के बाद साहिल के पिता वीरेंद्र और 2 भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल के 2 दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

हत्या के बाद दूसरी शादी रचाई  

बता दें कि निक्की साहिल की दूसरी लड़की से शादी की बात से नाराज थी। इसलिए दोनों में काफी समय से लड़ाई भी हो रही थी। घटना के दिन निक्की साहिल को हिमाचल ले जाना चाह रही थी। लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाने के कारण वे नहीं जा सके। इस बीच दोनों के बीच फिर लड़ाई हो गई। वहीं इस दौरान साहिल ने डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद निक्की का शव अपने ही ढाबे के फ्रिज में रखकर घर में चल रही शादी की तैयारियों में जुट गया। उसने बड़े धूमधाम से शादी भी रचाई।      

(Also Read- Mumbai Murder : मां के साथ रहने की जिद कर रहा था 12 साल का बच्चा, पिता ने गला ही काट डाला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *