G20 मेहमानों की शाही खातिरदारी, सोने-चांदी के चमचमाते बर्तनों में परोसा जाएगा खाना…बनाने में लगे 200 कारीगर

राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

image 57 | Sach Bedhadak

G-20 Summit : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। एक ओर दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, दूसरी ओर विदेशी मेहमानों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं, विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए भी खास इंतजाम किए गए है। G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष व शासनाध्यक्षों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। इन बर्तनों में देश की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

जयपुर स्थित आईआरआईएस मेटलवेयर कंपनी ने सोने-चांदी के बर्तनों को तैयार किया है। आईआरआईएस प्रणाली के इन बर्तनों का डिजाइन राजीव पाबुवाल और उनके बेटे लक्ष्य पाबुवाल ने तैयार किया है। सोने-चांदी के 15,000 बर्तन बनाने में 50,000 घंटे लगे और 200 कारीगरों ने तैयार किए। बर्तनों को बनाने में जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के शिल्पकारों का योगदान है।

image 56 | Sach Bedhadak

एक टेबल पर दिखेगी भारत की झलक

आइरिस कंपनी के मालिक राजीव पाबुवाल ने बताया कि वो 3 पीढ़ियों से बर्तन बनाने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए बर्तनों में पूरे भारत की झलक नजर आती है। वो चाहते है कि विदेशी मेहमान एक टेबल पर भारत की झलक देख सकें। इसी आधार पर इन बर्तनों को तैयार किया गया है। उनकी कंपनी 11 होटलों में बर्तन भिजवा रही है जिसमे आईटीसी ताज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमने थाली कंसेप्ट अलग-अलग रखे हैं। इन बर्तनों पर सोने-चांदी का पानी चढ़ा हुआ होता है।

जहां जैसी जरूरत, उसकी हिसाब से किए तैयार

उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के बर्तनों को लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया। इसके बाद जिस होटल को जिस आकार और साइज के बर्तनों की जरूरत थी, उन्हें वैसे ही बर्तन बनाकर भेजे गए हैं। उदाहरण के लिए, ITC मौर्य होटल को महाराजाओं के जमाने जैसी थालियां चाहिए थीं, जिनमें 5-6 कटोरी, कांटा, चम्मच के अलावा पेपर और नमक के लिए अलग से हिस्से हों तो उन्हें वैसे ही बर्तन बनाकर दिए गए। जैसे मोर की शेप में बने बर्तन, हमारे देश के राष्‍ट्रीय पक्षी को दर्शाएंगे।

खास तरह का डिनर सेट तैयार

विदेशी मेहमानों के लिए खास तरह का डिनर सेट तैयार किया गया है। इसकी खासियत ये है कि नमक वाले बर्तन यानी साल्ट ट्रे पर अशोक चक्र का चित्र बना हुआ है। डिनर सेट में चांदी के बर्तन के अलावा गोल्ड प्लेटेड कटोरी, नमक स्टैंड और चम्मच शामिल हैं। कटोरी, गिलास और प्लेट को रॉयल लुक दिया है। ट्रे और थालियों पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इसके अलावा खाने वाली प्लेट पर हस्तशिल्प की खूबसूरत कला की झलक भी दिखेगी। पानी के जग भी चांदी के हैं। साथ ही केटल, सब्ज़ी परोसने के लिए कटोरियों को भी बड़ी खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर ही हमारा मंत्र’ PM मोदी ने आसियान-भारत समिट में किया G-20 का जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *