मुंबई पुलिस का जोधपुर में ड्रग फैक्टी पर छापा, 104 करोड़ की 68 किलो MD जब्त

मुंबई पुलिस ने जोधपुर में ड्रग्स फैक्ट्री पर की छापेमारी। पुलिस ने फैक्ट्री से 104 करोड़ रुपए की ड्रग्स बनाने का माल किया जब्त।

Jodhpur Police | Sach Bedhadak

जयपुर। देश में मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया है। रविवार को मुंबई पुलिस ने जोधपुर में एक ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी की, इसमें 104 करोड़ रुपए की ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-गहलोत का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, बोले-‘एक संवैधानिक संस्था की भाषा किसी राजनीतक दल की भाषा जैसी लग रही है’

जोधपुर से मुंबई होती थी ड्रग्स सप्लाई

मुंबई पुलिस को जोधपुर से मुंबई ड्रग्स सप्लाई होने का इनपुट मिला था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि जोधपुर में मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते पर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इनपुट मिलने के बाद एक्टिव हुई मुंबई पुलिस ने रविवार को जोधपुर की इस फैक्टी पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां चार अन्य फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई जारी है।

मुंबई पुलिस की ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद जोधपुर की लोकल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ड्रग फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट (40) कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 करोड़ 70 लाख का माल जब्त किया गया है।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया (NCB) और गुजरात एटीएस की टीम 27 अप्रैल को राजस्थान गुजरात में करीब 230 करोड़ की ड्रग पकड़ी थी। टीम ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया, इनमें 6 राजस्थान के थे। इसी दौरान पुलिस को लगातार जोधपुर से मुंबई ड्रग्स सप्लाई होने की सूचनाएं मिल रही थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Ravindra Bhati : भाजपा में शामिल होंगे रविंद्र सिंह भाटी, देवी सिंह से मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी