Bharat Jodo Yatra : यात्रा का आज नवां दिन, देखें शानदार तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra : राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का नवां दिन है। इन दिनों यह यात्रा सवाई माधोपुर जिले में निकाली जा रही…

Bharat Jodo Yatra : यात्रा का आज नवां दिन, देखें शानदार तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra : राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का नवां दिन है। इन दिनों यह यात्रा सवाई माधोपुर जिले में निकाली जा रही है। आज यह यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यह यात्रा जिले के जीनापुर से सुबह 6 बजे रवाना हुई जो दुब्बी बनास तक जाएगी। अभी भारत जोड़ो यात्रा का काफिला सुरवाल गांव की तरफ जा रहा है, जहां यात्रा का पहला चरण पूरा होगा औऱ फिर लंच ब्रेक होगा। इसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे फिर से यात्रा सुरवाल गांव से दूसरे चरण के लिए रवाना होगी और दहलोत गांव पहुंचेगी। यहां यात्रा रात्रि विश्राम के लिए ठहरेगी।

image 2022 12 13T104305.952 | Sach Bedhadak

इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल है।

image 2022 12 13T104520.002 | Sach Bedhadak

यात्रा में प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी शामिल है। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया भी कदम मिलाती नजर आ रही हैं।

image 2022 12 13T104705.825 | Sach Bedhadak

बता दें कि इस राहुल गांधी की इस यात्रा को अभी 831 किमी बाकी है। यह यात्रा सवाई माधोपुर के बाद दौसा पहुंचेगी। अभी भारत जोड़ो यात्रा का दौसा में 14 दिसंबर को पहुंचना प्रस्तावित है।

image 2022 12 13T104857.680 | Sach Bedhadak

दौसा में राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर 12 दिनों के भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आगामी 18 दिसंबर को राहुल गांधी दौसा में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर 12 दिनों का भव्य कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *