Priyanka Chopra ने बताया बॉलीवुड का काला सच, एक्ट्रेस की बात सुन स्पोर्ट में उतरी कंगना रनौत

हिन्दी सिनेमा की देसी गर्ल आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने आखिर बॉलिवुड से ब्रेक…

Priyanka Chopra 1 | Sach Bedhadak

हिन्दी सिनेमा की देसी गर्ल आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने आखिर बॉलिवुड से ब्रेक लेकर हॉलीवुड का रुख क्यों किया इस पर उन्होंने खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड से जुड़े कई सारे राज खोले हैं। जिन्हें सुनकर आप काफी हैरान हो जाएंगे।

पीसी ने किया ये बड़ा खुलासा

पॉपुलर पॉडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में प्रियंका(Priyanka Chopra) से पूछा गया था कि, आखिर उन्होंने बॉलीवुड से काम छोड़कर आखिर हॉलीवुड का रुख क्यों किया था। इस पर ऐक्ट्रेस कहती हैं कि, ये वो समय था जब वो फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थीं, उस समय वो ये सोचती थीं कि कैसे बॉलीवुड से बाहर निकला जाए। तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और यूएस में करियर बनाने के लिए अप्रोच किया था। जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई, वो कहती हैं कि, वो बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से परेशान हो चुकी थीं।

कोने में धकेला गया था

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीसी कहती हैं कि, मुझे इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से शिकायतें थीं। मैं ऐसे गेम खेलने में ज्यादा ठीक नहीं हूं। इसलिए मैं इस राजनीति से थक गई थी. मैंने कहा मुझे ब्रेक चाहिए. एक्ट्रेस बोलीं- ”इस म्यूजिक वीडियो ने मुझे मेरी सीमाओं से पार जाने का मौका दिया था। उन फिल्मों को करने की बहुत इच्छा नहीं हुई जो मुझे नहीं मिलीं, जिनके लिए मुझे ‘किसी एक क्लब की या किसी ग्रुप को मक्खन लगाना पड़े।’

कंगना ने किया प्रियंका(Priyanka Chopra) का स्पोर्ट

प्रियंका के इस खुलासे के बाद कंगना उनके स्पोर्ट में सामने आई हैं। आपको बता दें कि, दोनो एक्ट्रेसेस ने साल 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ में साथ में काम किया था। प्रियंका के समर्थन में कंगना ने कई ट्विट किये हैं। ऐक ट्विट में वो लिखती हैं कि, प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में ये कहना है। लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, एक समय उनके साथ गेम खेले, कोने में धकेला, जिसकी वजह से उन्हें भारत में काम करना छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है यहां किस गैंग की बात हो रही है। मीडिया ने उन दिनों कई बार करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के लड़ाई झगड़ों की खबरें छापी हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

प्रियंका के स्पोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बात रखते हुए ट्विट करते हैं कि, जब बड़े नाम बुली करते हैं तब कुछ लोग घुटने टेक देते हैं, कुछ सरेंडर करते हैं, कुछ हार मानते हैं, कुछ ड्रग्स लेते हैं, कुछ अपनी जान गवां बैठते हैं. इन बुली गैंग्स को हरा पाने की असंभव कोशिश के खिलाफ बहुत कम क्विट करके अपनी सक्सेस का यूनिवर्स बना पाते हैं। वो जिंदगी के रियल स्टार्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *