OMG 2 Trailer Release: भक्त पंकज त्रिपाठी की मदद के लिए धरती पर आए भगवान शिव

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने के लिए खुद ही वकील बनकर केस लड़ते नजर आ रहे हैं।

OMG 2 Trailer | Sach Bedhadak

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का जबसे पहला पोस्टर सामने आया है तभी से अक्षय के फैंस फिल्म देखने को बेताब हो रहे हैं। ये फिल्म ‘OMG’ का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होना था, लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन के चलते पोस्टपोन कर दिया था जो आज यानी गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सीधे और सरल रूप से एक अहम मुद्दे को दुनिया के सामने लाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘Gadar 2’ ने मुकाबले से पहले अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ को पछाड़ा, पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को उठाती है ‘OMG 2’

‘OMG’ में परेश रावल की कोर्ट में कान्हा बनकर मदद करने वाले अक्षय कुमार अब ‘OMG 2’ में पंकज त्रिपाठी के कष्ट हरते दिखाई देंगे। गुरुवार को रिलीज हुए ‘OMG 2’ के ट्रेलर की शुरुआत शिव की आकृति से होती है, जो सबसे प्रिय नंदी को बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वि शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें। इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जो एक साधारण से परिवार से हैं, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है। पंकज त्रिपाठी बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही वकील बनकर केस लड़ते हैं और साथ ही अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani : दर्शकों के सिर चढ़कर बोला आलिया-रणवीर की फिल्म का जादू,

शिव दूत बनकर अक्षय करेंगे पंकज त्रिपाठी की मदद

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम अहम भूमिका निभा रही हैं। हालांकि, वह भगवान भोलेनाथ के भक्त पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार बहुत ही पॉवरफुल है। हालांकि, शिव के दूत बने अक्षय कुमार के किरदार को ट्रेलर में बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका एक ही डायलॉग है। उनके किरदार को अब भी एक सप्राइज के रूप में रखा है। बता दें कि ‘OMG 2’ की बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को ‘Gadar 2’ से टक्कर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *