धनतेरस पर सोना-चांदी हुए महंगे, जानिए क्या है आज का लेटेस्ट भाव

धनतेरस पर शनिवार को सोने चांदी के बाजार में तेजी देखी गई है। त्यौहारी सीजन पर सोने चांदी की कीमतों में गिरावट होने पर बाजार में उठाव आया है।

Gold price today, silver price today, gold silver price today, latest gold price, latest silver price, business news in hindi,

Gold Silver Price Today दीपोत्सव पर्व की शुरुआत आज शनिवार को त्रिपुष्कर योग सहित अन्य योग संयोगों में धनतेरस से हो गई है। इस वर्ष दीपोत्सव पांच के बजाय छह दिन मनाया जाएगा। रविवार को भी त्रयोदशी की तिथि होने पर बाजार में खरीदारी का माहौल रहेगा। शनिवार को सोना चांदी का बाजार तेजी के साथ खुला। मार्केट ट्रेंड्स के अनुसार आज सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे हो गए हैं। दो दिन धनतेरस की खरीददारी होने पर रविवार को भी सोने चांदी में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

बाजार में दीपोत्सव का उत्साह देखने को मिल रहा है। जमकर खरीदारी के साथ 24 अक्टूबर को दिवाली पर्व की तैयारियां की जा रही है। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन ओर पूजा के समान की बिक्री चरम पर है। धनतेरस पर शनिवार को सोने चांदी के बाजार में तेजी देखी गई है। त्यौहारी सीजन पर सोने चांदी की कीमतों में गिरावट होने पर बाजार में उठाव आया है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 14000 रुपए में घर लाएं सवा लाख रुपए की TVS Apache RTR 160 बाइक, जानिए क्या है ऑफर

जानिए कहां पर क्या भाव है?

24 कैरट सोना आज दिल्ली में 51440 रुपए, मुंबई और कोलकाता में 51280 रुपए, चेन्नई में 51710 रुपए, बेंगलुरु में 51330 रुपए, कोयंबटूर, मदुरै, पटना और नागपुर में 51310 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। इसी तरह 22 कैरट सोना आज दिल्ली में 47500 रुपए, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, चंडीगढ़ में 47000 रुपए, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और पुणे में 47150 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है।

यदि चांदी की बात करें तो आज चांदी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, नासिक, अहमदाबाद, सूरत और नागपुर में 57700 रुपए, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरु, केरल, मदुरै, भुवनेश्वर और मैसूर में 63200 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

यह भी पढ़ें: Kisan Credit Card पर मिलेगा 3 लाख रुपए तक का लोन, इस तरह करना होगा अप्लाई

जयपुर में ये हैं सोने-चांदी की रेट्स (Gold Silver Price Today)

जयपुर सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 52,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। शनिवार को सोने के दामों में भी 800 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। आज चांदी की कीमत भी 1900 रुपये चढ़ गई है और चांदी 59500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है।

आज जयपुर सर्राफा बाजार में  22 कैरेट सोने की कीमत 50100 रुपये प्रति दस ग्राम, 18 कैरट सोने की कीमत 43,100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट सोने की कीमत 34,100 रुपए प्रति दस ग्राम है। शनिवार को 22, 18 और14 कैरेट सोने के 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

दो दिन होगी धनतेरस की खरीदारी, बाजारों में होगी जमकर खरीददारी  

पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि  इस साल लंबे समय बाद दो दिन त्रयोदशी तिथि रहने से खरीददारी की जा सकती है। त्रियोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी। जो 23 अक्टूबर शाम 6.02 मिनट तक रहेगी। हालांकि धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। व्रत और पूजा अर्चना 23 अक्टूबर रविवार को होगी। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती भी मनाई जाएगी। धातु-पदार्थ, सोना चांदी, बर्तन समेत अन्य खरीददारी करना इस दिन शुभ माना गया है। धनतेरस पर खरीदारी करने से धन में तेरह गुना की वृद्धि होती है। चतुर्दशी की तिथि 23 अक्टूबर को शाम 6. 02 बजे से 24 अक्टूबर को शाम 5.26 बजे तक होगा। लेकिन रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली, हनुमान जयंती 23 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।  

पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि  धनतेरस के दीपदान के लिए सूर्यास्त के बाद त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में होना जरूरी है, जो इस बार 22 अक्टूबर शनिवार को अधिक समय मिल रही है। इसलिए धनतेरस का पर्व शनिवार को मनाना शास्त्र सम्मत है। सूर्यास्त के बाद प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी होना जरूरी है यानी सूर्यास्त के बाद दो घंटे 24 मिनट प्रदोष काल कहलाता है। खरीददारी का शुभ मुहूर्त 22 शनिवार शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक होगा। अगले दिन रविवार को प्रदोष काल शाम 5.48 बजे शुरू होगा, जबकि त्रयोदशी 16 मिनट बाद ही समाप्त होगी। जो पर्व के लिए काफी कम रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *