उसके आगे बुर्ज खलीफा भी बौना, प्रशांत महासागर में मिला विशाल पर्वत

कल्पना कीजिए बुर्ज खलीफा से दोगुना ऊंचा पहाड़ कितना विशालकाय होगा? यह महज कपोल कल्पना नहीं, बल्कि प्रशांत महासागर में वैज्ञानिकों ने इस विशाल समुद्री पर्वत को खोजा है। यह समुद्र की सतह से 5,249 फीट ऊंचा है। यह दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से लगभग दोगुना ऊंचा है।

Underwater mountain | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। कल्पना कीजिए बुर्ज खलीफा से दोगुना ऊंचा पहाड़ कितना विशालकाय होगा? यह महज कपोल कल्पना नहीं, बल्कि प्रशांत महासागर में वैज्ञानिकों ने इस विशाल समुद्री पर्वत को खोजा है। यह समुद्र की सतह से 5,249 फीट ऊंचा है। यह दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से लगभग दोगुना ऊंचा है। इस पर्वत को सीमाउंट कहा जाता है, जो लगभग 7,900 फीट की गहराई पर स्थित है और समुद्र तल से लगभग 13,100 फीट नीचे स्थित है। श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट (SOI) के नेतृत्व चले अभियान में अंतरराष्ट्रीय समुद्र में ग्वाटेमाला के विशेष आर्थिक क्षेत्र से लगभग 135 किमी की दूरी पर इस पर्वत का पता चला है।

यह खबर भी पढ़ें:-कोरोना के बाद अब चीन से निकला एक ओर जानलेवा वायरस! जानें-कितनी खतरनाक है यह रहस्यमयी बीमारी

पांच वर्ग मील में फैला है पर्वत

इस सीमाउंट का पता लगाने के लिए शोध जहाज फाल्कोर पर ईएम 124 मल्टीबीम इको साउंडर का उपयोग किया गया। इस उपकरण के इस्तेमाल से समुद्र तल की हाई रिजॉल्यूशन मैपिंग पूरी हो सकती है। डेटा के मुताबिक यह पर्वत पांच वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र में फै ला है। SOI के कार्यकारी निदेशक ज्योतिका विरमानी ने कहा, ‘समुद्र के नीचे छिपा 1.5 किलोमीटर से अधिक ऊं चा पर्वत मिला है। ये अभी तक लहरों के नीचे छिपा था। वास्तव में हमें इससे पता चलता है कि अभी कितना कुछ खोजना बाकी है।’

यह खबर भी पढ़ें:-Wedding In Sky : आसमान में रॉयल शादी…300 मेहमान बनें गवाह, प्लेन में लोगों ने किया डांस

जैव विविधता का हॉटस्पॉट

उन्होंने आगे कहा, ‘एक कं प्लीट सीफ्लोर मैप हमारे महासागर को समझने का एक मूलभूत तत्व है। ऐसे युग में रहना बेहद रोमांचक है, जिसमें टेक्नोलॉजी के जरिए पहली बार हमें ग्रह के इन अद्भुत हिस्सों का मैप बनाने और देखने की अनुमति मिलती है।’ सीमाउंट जैव विविधता के लिए हॉटस्पॉट होते हैं। इनकी सतहों पर विभिन्न प्रकार के क्रस्टेशियंस, स्पंज और कोरल बस सकते हैं। अन्य जानवर इनसे भरण पोषण प्रदान करते हैं।