चौंकाने वाली नई स्टडी : मंगल 350 झुका तो बहने लगेगा पानी!

मंगल ग्रह पर कभी पानी हुआ करता था, इस तथ्य से वैज्ञानिक वर्षों से परिचित हैं। लाल ग्रह पर अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा भेजे गए मिशनों से वहां गड्ढेदार चैनलों का पता चला है। इन्हें मंगल ग्रह की गली या नाली कहा जाता है। हालांकि पास से देखा जाए, तो ये घाटियां जैसी हैं।

water on mars | Sach Bedhadak

वाशिंगटन। मंगल ग्रह पर कभी पानी हुआ करता था, इस तथ्य से वैज्ञानिक वर्षों से परिचित हैं। लाल ग्रह पर अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा भेजे गए मिशनों से वहां गड्ढेदार चैनलों का पता चला है। इन्हें मंगल ग्रह की गली या नाली कहा जाता है। हालांकि पास से देखा जाए, तो ये घाटियां जैसी हैं। ब्राउन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने एक स्टडी में पाया है कि इन नालियों के निर्माण में पिघलती बर्फ के पानी ने अहम भूमिका निभाई होगी। दरअसल, ये नालियां, पृथ्वी पर अंटार्कटिका की सूखी घािट‍यों में पाई जाने वाली नालियों से मिलती-जुलती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-वैज्ञानिकों ने किया खुलासा :शार्क से बहुत ज्यादा खतरनाक है इंसान

बर्फ पिघलने से पानी आ जाएगा तरल रूप में 

रिसर्च टीम टीम को पता चला कि मंगल ग्रह जब अपनी धुरी पर लगभग 35 डिग्री तक झुक जाता है, तो इसका वातावरण इतना घना हो जाता है कि बर्फ के पिघलने की घटनाएं कुछ समय तक हो सकती हैं। दरअसल, अगर लाल ग्रह झुक गया तो बर्फ को पिघलाने के लिए पर्याप्त रूप से गर्म होने लगेगा। ऐसे में ग्रह पर बर्फ के रूप में मौजूद पानी तरल रूप में वापस आ सकता है। माना जाता है कि करीब 3 अरब साल पहले मंगल ग्रह का पानी खत्म हो गया था। 

यह खबर भी पढ़ें:-वुहान के रिसर्चर का दावा, चीन ने जानबूझकर पूरी दुनिया में फैलाया कोरोना

होता है नालियों का निर्माण 

शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर नालियों का निर्माण कई-कई वर्षों में होता रहा। सबसे हालिया घटना 6.30 लाख साल पहले हुई होगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है। यह स्टडी साइंस जर्नल में पब्लिश हुई है। स्टडी पूर्व में हुई एक रिसर्च पर आधारित थी, जिसमें कई दशक पहले ही मंगल ग्रह पर नालियों की जांच शुरू कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *