क्या दुनिया में धरती के अलावा भी कहीं जीवन?, पृथ्वी पर भी एलियन टेक्नोलॉजी!

क्या दुनिया में धरती के अलावा भी कहीं जीवन है? अगर यह जीवन है तो क्या एलियन या इनकी टेक्नोलॉजी पृथ्वी पर भी है? एक नई रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि नासा इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि कोई एलियन तकनीक पृथ्वी के वायुमंडल में काम कर रही है।

alien | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। क्या दुनिया में धरती के अलावा भी कहीं जीवन है? अगर यह जीवन है तो क्या एलियन या इनकी टेक्नोलॉजी पृथ्वी पर भी है? एक नई रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि नासा इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि कोई एलियन तकनीक पृथ्वी के वायुमंडल में काम कर रही है। उड़न तश्तरियां, यूएफओ का अध्ययन और विदेशी अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर आने के दावे लंबे समय से रहस्य के साथ-साथ मनोरंजन का भी विषय रहे हैं, लेकिन नासा ने कहा कि वह इन अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं के बारे में नकारात्मक धारणा को दूर करना चाहता है।

इसके साथ वह इसे वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सम्मानजनक क्षेत्र बनाना चाहता है। नासा का एक पैनल में वैज्ञानिकक्षेत्रों और भौतिकी से लेकर खगोल जीव विज्ञान तक के 16 विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने यूएपी पर एक रिपोर्ट संकलित की, जिसे ‘हमारे ग्रह के सबसे महान रहस्यों में से एक’ कहा गया।

यह खबर भी पढ़ें:-देख लीजिए ‘धधकते गोले’ की तस्वीर, NASA ने शेयर की गजब की फोटो

एलियन टेक्नोलॉजी से नही कर सकते इनकार

डेली मेल की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया कि अभी हमारे पास यूएपी के बारे में निष्कर्ष निकालने से जुड़ा आवश्यक डेटा नहीं है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर आकाश गंगा में अलौकिक जीवन हैं तो इस बात की भी संभावना है कि पृथ्वी के वायुमंडल में संभावित एलियन टेक्नोलॉजी काम कर रही है। यह रिपोर्ट पिछली यूएफओ घटनाओं की समीक्षा नहीं थी बल्कि भविष्य में इनका वैज्ञानिक अध्ययन कै से किया जाए इसका एक रोडमैप था।

यह खबर भी पढ़ें:-अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, छठा ग्रह यूरेनस दिखाई देगा इस हफ्ते

मैक्सिको के एलियन शव पर क्या कहा

हाल ही में मैक्सिको में कथित एलियन शव को लेकर भी वैज्ञानिकों को टिप्पणी करने के लिए कहा गया। मैक्सियो के यूएफओ एक्सपर्ट जैमी मौसन ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने 2017 में पेरू से एलियन जीवों का शव खोजा है, जो 1000 साल पुराने हैं। इनका 30 फीसदी डीएनए धरती के किसी भी जीव से नहीं मिलता। नासा पैनल की अध्यक्षता करने वाले डॉ. डेविड स्पर्गेल ने कहा कि लाशों का नमूना दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए उपलब्ध कराया जाए।