17 की उम्र में राजनीति, बुर्का बैन कर चर्चाओं में आए…जानें कौन हैं फ्रांस के पहले गे PM ग्रेबियल अटल

पेरिस। फ्रांस के नए प्रधानमंत्री की घोषणा हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रेबियल अटल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। ग्रेबियल…

New Project 2024 01 10T153432.410 | Sach Bedhadak

पेरिस। फ्रांस के नए प्रधानमंत्री की घोषणा हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रेबियल अटल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। ग्रेबियल अटल (34) वर्तमान प्रधानमंत्री एलिजाबेथ की जगह लेंगे। फिलहाल, ग्रेबियल अटल फ्रांस की शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही गेब्रियल अटल फ्रांस में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। बता दें कि सोमवार को एलिजाबेथ बोर्न ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेबियल अटल ने जब साल 2022 में मंत्री पद की शपथ ली थी, तब भी वे सबसे कम उम्र (32) के राजनेता के रूप में मंत्री बनने वाले शख्स थे। एलिजाबेथ के इस्तीफे के बाद मैक्रों ने उन्हें प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया है। ग्रेबियल अटल से पहले फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के पद पर लॉरेंट फैबियस को 1984 में नियुक्त किया गया था। तब फैबियस की उम्र 37 साल थी।

फ्रांस में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं। फ्रांसीसी मीडिया मुताबिक, मैक्रों यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं। इसके चलते एलिजाबेथ को हटाकर नए प्रधानमंत्री चेहरे को मौका दिया गया है।

कौन हैं ग्रेबियल अटल…

बता दें कि ग्रबियल अटल फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। साल 2018 में अटल के स्कूल के समय के एक दोस्त ने उनके बारे में ये जानकारी सार्वजनिक की थी। उस वक्त अटल को मैक्रों ने फ्रांस के जूनियर मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। ये वो वक्त था, जब ग्रेबियल फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पूर्व राजनीतिक सलाहकार स्टीफन सेजॉर्न के साथ रिलेशन में थे। उस दौरान ग्रेबियल 28 साल के थे।

17 साल में शुरू की थी राजनीति…

17 साल की उम्र में ग्रबियल अटल ने राजनीतिक करियर कदम रखा था। ग्रबियल अटल ने सबसे पहले सोशलिस्ट पार्टी ज्वाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना काल में जब सरकार ने उन्हें सरकारी प्रवक्ता बनाया, तब वे चर्चा में आए। इसके बाद वे वित्त मंत्रायल में जूनियर मंत्री बनाए गए और फिर 2023 में उन्हें एजुकेशन मिनिस्टर बनाया गया।

फ्रांस में बुर्का बैन लगाकर चर्चा में आए ग्रेबियल अटल

बता दें कि पिछले साल ग्रेबियल अटल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने स्कूलों में मुस्लिम पोशाक बुर्का पर बैन लगा दिया था। इसके बाद वे फ्रांस की राजनीति में चर्चित चेहरा बन गए। उनके इस फैसले की चर्चा न सिर्फ फ्रांस में बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी हुई।