कई यादगार पारियां…आज फिर जन्मदिन पर विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये मैच विराट कोहली के लिए बेहद खास होने जा रहा है।

sb 2 2023 11 05T122527.649 | Sach Bedhadak

Happy Birthday Virat Kohli: रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये मैच विराट कोहली के लिए बेहद खास होने जा रहा है। कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर यह मैच खेलेंगे। आज विराट कोहली अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे है। विराट ने अपने करियर के दौरान कई मैचों में जिताऊ पारियां खेलीं। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने। उनके पास अपने जन्मदिन पर इतिहास रचने का मौका है।

वनडे मैचों में 48 शतक लगा चुके

दरअसल, विराट वनडे मैचों में 48 शतक लगा चुके हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए कोहली को एक शतक की जरूरत है। सचिन ने 49 वनडे शतक लगाए हैं। वहीं विराट ने 288 वनडे मैचों में 48 शतक लगाए हैं। कोहली अपने जन्मदिन पर फैंस को शतक का तोहफा दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम फॉर्म में है और उसके गेंदबाज किसी भी कीमत पर कोहली और टीम इंडिया को रोकना चाहेंगे।

कई यादगार पारियां खेली

विराट ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने अब तक खेले 288 वनडे मैचों में 13535 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने 111 टेस्ट मैचों में 8676 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 29 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 7 दोहरे शतक भी लगाए हैं। विराट ने 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4008 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।