अब आएगा Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन, दमदार होगा नया लुक, मिलेंगे ये फीचर्स भी

टाटा की सबसे ज्यादा चर्चित कार Tata Nano ने आते ही मार्केट में काफी धूम मचाई थी। इस कार को 2008 में देश के मिडिल…

image 2022 12 26T113403.071 | Sach Bedhadak

टाटा की सबसे ज्यादा चर्चित कार Tata Nano ने आते ही मार्केट में काफी धूम मचाई थी। इस कार को 2008 में देश के मिडिल क्लास के लिए लॉन्च किया गया था। इस कार की कीमत सिर्फ एक लाख रुपए होने के कारण इसे लखटकिया कार भी कहा गया था। अब कंपनी अपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में ला रही है। हालांकि अभी इसके बारे में अधिक जानकारी बाहर नहीं आई हैं। फिर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

image 2022 12 26T113133.620 1 | Sach Bedhadak

टाटा नैनो से काफी अलग होंगे इसके फीचर्स और लुक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह माइक्रो ईवी मार्केट में एक नई कॉन्सेप्ट कार के रूप में लॉन्च की जाएघी। कंपनी के ऑटोमोटिव डिजाई आर्टिस्ट प्रत्यूष रावत द्वारा बनाई गई डिजाईन के अनुसार यह काफी ज्यादा एडवांस कार होगी। इसमें बिग साइज मिरर पैनल्स का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही साइड पैनल्स का लुक भी बेहतर बनाया गया है। फ्रंट डोर में फ्लश हैंडल दिया गया है जबकि रियर डोर में सी-पिलर में हैंडल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कार 2023 से 2025 के बीच कभी भी लॉन्च हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *