2023 में मारुति की इस सस्ती कार ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी, कीमत बस 5.5 लाख

साल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की वैगन आर कार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। 5.5 लाख रुपए की इस कार को लोगों ने लाइन लगाके खरीदा है।

Maruti Suzuki WagonR 1 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। फाइनेंशियल ईयर 2023 में ज्यादातर लोग SUV कार खरीद रहे हैं, लेकिन अभी सस्ती कारों की ऑटो मॉर्केट में खूब डिमांड है। साल 2023 कार निर्माता कंपनियों के लिए शानदार रहा है। साल 2023 में भारत में 39 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई है। कारों बिक्री में मारुति सुजुकी का दबदबा वित्त वर्ष 2023 में भी कायम रहा है। सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ही रही है। आइए जानते हैं मारुति की कुछ कारों की बिक्री के बारे में।

यह खबर भी पढ़ें:-WagonR ने सेट किया नया रिकॉर्ड, देखती रह गई Alto, Baleno और Swift

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR इस साल पिछले से मुकाबले ज्यादा बिकने वाली कार रही है। सालभर में इसकी 2.12 लाख यूनिट्स बिकी हैं। बता दें कि वैगन आर की कीमत सिर्फ 5.5 लाख रुपए से शुरू होती है। यह अप्रैल माह में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। अकेले अप्रैल में इसकी 20 हजार से ज्यादा कारें बिकी थीं।

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno साल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति की कार रही है। इसकी कुल 2.02 लाख कारों की बिक्री हुई है। बेलेनो की बिक्री में 37 फीसदी सालाना ग्रोथ हुई है। इसकी कीमत 6.61 लाख रुपए से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार है। सालभर में इसकी 1.79 लाख गाड़ियां बिकी हैं। ऑल्टो K10 की कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपए से शुरू होती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-किआ सेल्टोस को मॉर्केट से गायब कर देगी ये SUV, सिर्फ 11,000 रुपए में करा सकते हैं बुक

Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। साल 2023 में करीब 1.77 लाख गाड़ियां बिकी हैं। स्विफ्ट की बिकी में इस साल 5.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *