Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव बुरे फंसे, रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों की होती थी एंट्री

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता (Bigg Boss OTT 2 winner) और नामी यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एल्विश…

New Project 43 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता (Bigg Boss OTT 2 winner) और नामी यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) फरार है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, एल्विश यादव नोएडा में रेव पार्टी कराता था। इसमें बताया गया है कि इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की भी एंट्री होती थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एल्विश के गैंग में शामिल 5 लोगों को धर दबोचा है।

दरअसल, नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सपेरे गिरफ्तार किए हैं। पुलिस को उनके पास से 9 जहरीले सांप बरामद हुए हैं। इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) हैं। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। साथ ही सपेरों के पास से कुछ पॉइजन भी बरामद हुए हैं। सपेरों ने बताया कि वो एल्विश यादव को स्नेक बाइट (snake poison) सप्लाई करते थे। वन विभाग की टीम और पुलिस टीम ने इनकी पूछताछ और तलाशी ली। गिरफ्तार 5 लोगों की सूची में राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ का नाम शामिल है।

मेनका गांधी के एनजीओ ने की शिकायत…

नोएडा पुलिस के अनुसार, वन विभाग की टीम के इनपुट के बाद यह करवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मेनका गांधी द्वारा संचालित एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस को शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस ने ये एक्शन लिया है।

रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को सप्लाई करने का आरोप…

वहीं, रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों को सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार 5 आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को गैंग से जुड़े होने की बात कही। इस गैंग के कब्जे से 9 सांप और सांपों का जहर मिला। जिसमें से 5 कोबरा और बाकी अलग अलग प्रजाति के हैं।

New Project 42 2 | Sach Bedhadak

पुलिस को दी शिकायत और FIR में क्या लिखा

पुलिस का कहना है कि हमने इस बाबत मामला दर्ज किया है जिसमें एल्विश यादव का नाम शामिल है। हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी सांपो को वन विभाग को सौंप दिया गया है। सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए ऑर्गेनाईजेशन में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउस में वीडियो शूट कराते हैं और रेव पार्टी की जाती है, जिसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है।

रेव पार्टी में विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वैनम व नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। उनका आरोप है कि एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया और नोएडा में रेव पार्टी करने और सांपों के जहर का प्रबंध करने को कहा। कथित तौर पर एल्विश यादव ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने को कहा। इसके बाद राहुल से बात की गई तो वह रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया। राहुल ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल में पहुंचने की बात कही। इधर डीएफओ नोएडा को सूचना दी गई थी।

जैसे ही राहुल और उसकी टीम के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रैप करने के लिए खड़े लोगों ने उनसे बात की और सांप दिखाने को कहा। सांप देखने के बाद नोएडा सेक्टर 49 पुलिस और क्षेत्रीय वन अधिकारी दादरी को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी सभी आरोपियों को दबोच लिया।