टोंक में चाचा ने की मासूम से हैवानियत, शादी में आई 5 साल की बच्ची से की दरिंदगी

टोंक। राजस्थान के टोंक में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में लगने वाले चाचा ने पांच साल की मासूम…

minor girl Rape in Barmer | Sach Bedhadak

टोंक। राजस्थान के टोंक में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में लगने वाले चाचा ने पांच साल की मासूम बच्ची से के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेप पीड़िता बच्ची को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के बयान लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार देर रात की है।

टोंक के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि निवाई थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक लड़के की शादी थी। उसमें मेहमान आए हुए थे। इसमें पीपलू थाना क्षेत्र जयकिशनपुरा निवासी शिवराज (22) पुत्र प्रभु दयाल भी आया हुआ था। उसने उसके दूर के रिश्ते में लगने वाली पांच साल की भतीजी को बीती रात करीब 9 बजे बहला-फुसला कर पास के मकान की छत पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया। कुछ देर बाद बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसे तलाशा। करीब आधा घंटे बाद वह छत पर मिली। उससे परिजनों ने आधा घंटा तक गायब रहने और छत पर आने कारण पूछा तो बच्ची ने रोते हुए पूरा मामला बताया।

परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात को ही आरोपी को डिटेन कर लिया और बच्ची को एसडीएम के निर्देश पर टोंक के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है। जनाना अस्पताल प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया ने बताया कि बीती रात को रेप शिकार बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के गांव का नहीं है।

जांच अधिकारी महिला अपराध अनुसंधान सेल की एएसपी गीता चौधरी ने बताया ‘पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई है। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’