राजस्थान में कैबिनेट गठन कब? विपक्ष के सवाल पर BJP का जवाब…छोटा होगा मंत्रिमंडल, गठन भी जल्द

प्रदेश हमें बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के 12 दिन बाद भी पार्टी अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है।

image 2023 12 25T092310.260 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रदेश हमें बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के 12 दिन बाद भी पार्टी अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है। इधर, मंत्रियों के चयन में भाजपा की अनिर्णय की स्थिति को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। तीन दिन पहले इसी मसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

डोटासरा ने नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री बार बार दिल्ली जा रहे हैं, अपने साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी ले जा रहे हैं, लेकिन मंत्रिमंडल पर अपनी स्थिति साफ नहीं कर रहे हैं। डोटासरा के बयान के बाद ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता यूनुस खान भी मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी को लेकर मुखर हो गए हैं। युनूस खान वर्तमान में डीडवाना से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। 

आज हो सकता है मंत्रिमंडल गठन को लेकर फैसला 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल गठन को लेकर रविवार को हलचल देखी गई। सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान सोमवार या मंगलवार तक मंत्रिमंडल के नामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोमवार को श्रीकरणपुर चुनाव प्रचार में जाने की संभावना हैं। उनके लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल गठन की तस्वीर साफ होगी। इधर, राजभवन में मंत्रिमंडल गठन की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों की टीम ने व्यवस्थाओ को लेकर ं खाका तैयार करने में जुट गई है। माना जा रहा है कि सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।

युवा और अनुभवी विधायकों को मिलेगा मौका

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में युवा के साथ ही अनुभवी विधायकों को भी जगह मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री और उनके दो उपमुख्यमंत्री जयपुर और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से विधायक के रूप में चुने गए थे, इसलिए उम्मीद है कि मंत्री राज्य के अन्य हिस्सों से ही होंगे। मंत्रिमंडल में जातियों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाए रखने की कवायद भी होगी। संभावना है कि ज्यादातर मंत्री 40-55 वर्ष की आयु वर्ग के होंगे।

जनता में जा रहा है गलत संदेश: यूनुस

विधायक यूनुस खान ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना काम जल्द शुरू करें। जयपुर में सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। तब भी इसी तरह की स्थिति हुई थी। एक बार जनता में गलत मैसेज चला गया तो उसे सुधारने का कोई उपाय नहीं होता है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है। कार्यों में गति आनी चाहिए। जनता को काफी उम्मीदें हैं। इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ईआरसीपी शुरू होने के काम में हो रही देरी पर भी सवाल खड़े किए।

ये खबर भी पढ़ें:-Weather Update : कोहरे में डूबी रही सुबह, दिनभर सूरज की आंख मिचौली, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकपी