चांद पर फतह…चंद्रयान की लैंडिंग पर जयपुर में लगे भारत मां के जयकारे, CM गहलोत बोले- नभ स्पृशं दीप्तम्

भारत के लिए बुधवार को गौरव के साथ एक ऐतिहासिक दिन है। भारत का मिशन चंद्रयान- 3 कामयाब हो गया है। सफल लैंडिंग के बाद हर सफर खुशी का माहौल हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए लगातार बधाईयों का दौर शुरु है। इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दी जा रही है। CM अशोक गहलोत सहित प्रदेश के नेताओं ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग होने पर बधाई दी।

sb 2 5 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। भारत के लिए बुधवार को गौरव के साथ एक ऐतिहासिक दिन है। भारत का मिशन चंद्रयान- 3 कामयाब हो गया है। सफल लैंडिंग के बाद हर तरफ खुशी का माहौल हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए लगातार बधाईयों का दौर शुरु है।

इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दी जा रही है। CM अशोक गहलोत सहित प्रदेश के नेताओं ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग होने पर बधाई दी। जयपुर में भी लोगों ने लैंडिंग के बाद जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।

चांद पर कामयाब लैंडिग करने वाला भारत चौथा देश

इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान-3 की लैंडिग

सीएम अशोक गहलोत ने स्कूली बच्चों के साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- नभ स्पृशं दीप्तम्! आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था। चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।

आगे सीएम गहलोत ने लिखा- विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम एवं नेहरू जी व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है। आजादी के कुछ वर्षों बाद ही अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए संस्थान बनाने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- अंतरिक्ष के क्षेत्र में होगी भारत की चमक और धमक

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने देशवासियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- #चंद्रयान_3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और @isro के समस्त वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि बधाई। टीम इसरो इस महाअभियान में वर्षों से जुटी थी। अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की शानदार चमक और धमक होगी। यह क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए अद्भुत, अद्वितीय, अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय है।

हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बधाई- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीटर पर फोटो शेयर कर मिशन चंद्रयान-3 के कामयाब होने पर बधाई दी है। राजे ने ट्वीट कर लिखा- हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बधाई @isro इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर!

नए युग का नया भारत- उपनेता प्रतिपक्ष

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने देश को बधाई देते हुए लिखा- नए युग का नया भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। हमारा भारत महान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *