कांग्रेस को दिए 48 साल…22 की उम्र में जेल भी गए,जानें-कौन है बाइक पर घूमने वाले आरआर तिवाड़ी?

राजधानी जयपुर के रहने वाले आरआर तिवाड़ी चार दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।

RR Tiwari

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। कांग्रेस ने शनिवार देर रात छठी सूची में 23 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट में खास बात ये रही कि कांग्रेस ने जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काट कर आरआर तिवारी को हवामहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि आरआर तिवारी ने लिस्ट जारी होने से पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया था। लेकिन, उनका साफ कहना था कि उनके पास आलाकमान से मैसेज मिल गया और इस कारण ही नामांकन दाखिल किया है। लेकिन, पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले आरआर तिवाड़ी का सियासी सफर काफी संघर्ष भरा रहा है।

जानें-अब तक कैसा रहा तिवाड़ी का सियासी सफर?

राजधानी जयपुर के रहने वाले आरआर तिवाड़ी चार दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। इससे पहले भी वो संगठन में कई पदों पर रहे हैं, उन्हें जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है। 70 साल के आरआर तिवाड़ी ग्रेजुएट तक पढ़े लिखे है। इसके बाद वो धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय हो गए।

ये खबर भी पढ़ें:-रिश्तों पर भारी सियासत! राजस्थान में 2 सीटों पर पति-पत्नी और जीजा-साली के बीच दिखेगा रोचक मुकाबला

1975 में थामा था कांग्रेस का दामन

आरआर तिवाड़ी ने साल 1975 में कांग्रेस का दामन थामा था। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन, कभी पार्टी से दूरी नहीं बनाई। वो इंदिरा गांधी के लिए 22 साल की उम्र में जेल गए थे। करीब 48 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम करने वाले आरआर तिवाड़ी को पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट मिला है। हालांकि, वो पहले भी कई बार टिकट मांग चुके थे । लेकिन, इस बार पार्टी ने तिवाड़ी पर भरोसा जताया है।

बाइक पर घूमकर ही करते है प्रचार-प्रसार

image 2023 11 05T112922.791 | Sach Bedhadak

हवामहल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी धनबल के दौर में आज भी मोटरसाइकिल पर घूमते हैं। वो पान की दुकान से लेकर गली-मोहल्ले में बाइक पर बैठकर ही कांग्रेस के लिए संघर्ष और प्रचार करते रहते है। उनका कहना है कि कांग्रेस वो पार्टी है जो सभी वर्गों को जोड़कर रखती है और अमीर-गरीब में कोई फर्क नहीं करती है। बाइक पर घूमने वाले मुझे जैसे कार्यकर्ता को आलाकमान ने विस चुनाव का टिकट देकर इस बात साबित भी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:-‘5 साल तक पीता रहा अपमान का घूंट’ यूनुस खान बोले-BJP अब उपाध्याय-वाजपेयी सिद्धांतों वाली नहीं