किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं हुई प्रभावित, कई रूटों में किया बदलाव, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील

जयपुर। किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर संचालित होने होने वाली कुछ…

Railway Services Affected Due To Rajasthan Farmers Protest | Sach Bedhadak

जयपुर। किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर संचालित होने होने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और कुछ आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के बताया कि किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी, जो इस प्रकार हैं।

1- गाड़ी संख्या 04753, भटिंडा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 15 फरवरी 24 को रद्द रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-भटिंडा रेलसेवा दिनांक 15 फरवरी 24 को रद्द रहेगी।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1- गाड़ी संख्या 14736, अंबाला–श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 15 फरवरी को अंबाला से रवाना होगी, वह भटिंडा तक ही संचालित की गई है, अर्थात भटिंडा से श्रीगंगानगर के मध्य रद्द रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा, दिनांक 15 फरवरी 24 को भटिंडा से रवाना होगी, अर्थात श्रीगंगानगर–भटिंडा के मध्य रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा

  1. गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 15 फरवरी 24 को परिवर्तित मार्ग वाया तरन तरण तारण जंक्शन ब्यास होकर संचालित होगी।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को किया सील…

किसानों के दिल्ली कूच की संभावनाओं को देखते हुए गुरुवार को भी पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील कर रखा है। किसान आंदोलन का हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में आंदोलन का असर अधिक दिख रहा है। यहां सरकारी बसें इंटर स्टेट बॉर्डर क्रॉस नहीं कर रही हैं। इस कारण पैसेंजर्स को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

पंजाब की तरफ से आने वाली बसें राजस्थान बॉर्डर से करीब 2 किलोमीटर पहले ही यात्रियों उतार रहीं हैं। इस कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पढ़ रहा है। किसान आंदोलन में नेताओं के रुख को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी बॉडर्स पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।