प्रियंका आज टोंक से करेंगी चुनावी शंखनाद, इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग से देंगी बड़ा सियासी मैसेज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज टोंक जिले के दौरे पर रहेंगी और निवाई से चुनावी शंखनाद करेंगी।

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi : जयपुर। मिशन रिपीट अभियान को लेकर कांग्रेस के नामी नेताओं के प्रदेश में दौरे शुरू हो गए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज टोंक जिले के दौरे पर रहेंगी और निवाई से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी निवाई में चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ ही ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत भी करेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे निवाई स्थित झिलाय से इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण की शुरुआत के बाद विभिन्न जिलों में संचालित इन्दिरा रसोइयों के लाभार्थियों से संवाद करेंगी।

प्रियंका गांधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत महिलाओं को मोबाइल बांटेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका की इस जनसभा को चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चुनावी सभा के बाद प्रियंका गांधी डिग्गी कल्याण मंदिर जाएंगी। जहां पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में अमन-चैन की प्रार्थना करेंगी। इस दौरान सीएम गहलोत भी साथ रहेंगे।

क्यों खास है प्रियंका गांधी का दौरा?

राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले आज प्रियंका गांधी टोंक से चुनावी रण का आगाज करेंगे। प्रियंका गांधी चुनावी सभा कर महिला वोटर्स को साधने की कोशिश करेंगी। कांग्रेस संगठन को उम्मीद हैं कि युवा और महिलाओ के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को सुनने का क्रेज रहता हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी का चुनावी संदेश टोंक, जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर, बूंदी, अजमेर और केकड़ी जिले में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा।

रंधवा बोले-8 रुपए में मिलेगा खाना

प्रदेश प्रभारी रंधावा ने बताया कि प्रियंका गांधी यहां इंदिरा रसोई का शुभारंभ करेंगी। जहां गरीब लोगों को आठ रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके साथ ही वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगी। शहरों की तरह इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण की शुरूआत की जा रही है। सीएम दोपहर 12 बजे झिलाय से योजना का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही, विभिन्न जिलों में संचालित इन्दिरा रसोइयों के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। सीएम प्रदेश के नगरीय निकायों में करीब 1000 इन्दिरा रसोइयों के सफल संचालन के बाद और उपयोगिता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी 1000 रसोइयां प्रारम्भ करेंगे।

डोटासरा-रंधावा ने देखीं व्यवस्थाएं

image 70 | Sach Bedhadak

इससे पहले शनिवार को सभा का जायजा लेने के लिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सहप्रभारी अमृता सिंह धवन सहित कई नेता निवाई पहुंचे। जहां उन्होंने सभा स्थल का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से चर्चा भी की। सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेता आपस में लड़ रहे हैं। वह प्रदेश में क्या परिवर्तन करेंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन नहीं चाहती है। प्रदेश की जनता सरकार को रिपीट चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने कोई विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई है। टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां के सांसद ईआरसीपी मुद्दे पर कभी नहीं बोले हैं। इस मुद्दे पर पूरी भाजपा चुप है।

ये खबर भी पढ़ें:-50 हजार शिक्षकों को प्रमोशन का इंतजार…अब कैबिनेट मीटिंग से आस, क्या शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन से बनेगी बात?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *