केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा-कानून की नजर में सब समान

जैसलमेर/पोकरण। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने…

Gajendra Singh Shekhawat 1 | Sach Bedhadak

जैसलमेर/पोकरण। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ईडी के इतने समन जारी करने के बाद भी वे पेश नहीं हुए। ये कोई इतिहास का पहला मामला नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर कोई कार्रवाई हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार किसी भी लेवल पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आंख मिचौली खेल रहे थे। कानून की नजर में सब समान हैं। कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है। संविधान में पद-प्रतिष्ठा और पदनाम कानून के आड़े नहीं आता है। इसलिए कानून अपना काम कर रहा है। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो बख्शा नहीं जाएगा।

कानून सभी के लिए बराबर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गजेंद्र सिंह ने बताया कि कानून के लिए सभी बराबर हैं। चाहे वो कोई भी हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो किसी भी कीमत पर उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री शुरू से ही भ्रष्टाचार पर सख्ती से काम कर रहे हैं। सभी एजेंसियां अपने तरीके से काम कर रही है। ईडी के साथ अरविंद केजरीवाल ने भी आंख मिचौली खेली। इतने सम्मन जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुए। अब कानून अपना काम कर रहा है।