अमित शाह को पैसे देने के गहलोत के बयान पर दिलावर का तंज, कहा- वो तो जादूगर हैं..जादूगरी से जांच करा लें

कोटा। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी करार दिया है। मदन दिलावर ने सवाल…

image 2023 05 08T135610.975 | Sach Bedhadak

कोटा। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी करार दिया है। मदन दिलावर ने सवाल उठाते हुए पूछा कि गहलोत खुद क्यों नहीं इस मामले की जांच कराते। कांड इनके विधायक करते हैं और पैसे देने का आरोप अमित शाह पर लगाते हैं।  

जादूगरी से जांच क्यों नहीं कराते

मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचारी हैं और गहलोत के मुताबिक अगर विधायकों ने पैसा लिया है तो फिर यह पूरी जांच क्यों नहीं करवाते हैं। वह तो जादूगर है ना, जादूगरी से जांच करवा कर जानकारी जुटाएं, एफ आई आर दर्ज है तो फिर मामला क्यों नहीं खुलवाते।

मदन दिलावर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचारी और चोर हैं और उनके मुखिया भी भ्रष्टाचारी हैं। जो पैसा विधायकों के पास था वह कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार को इस मामले में अपना रुख साफ करना चाहिए। जनता कह रही है कि जिन विधायकों ने सरकार गिराने की साजिश रची अब उन्हें माफ करने के लिए उन्होंने पैसे लिए हैं और खुद को बचाने के चक्कर में और नेताओं को मैसेज देने के चक्कर में अमित शाह और वसुंधरा राजे पर अनर्गल आरोप लगाते हैं। 

जनता सब जानती है

दिलावर ने कहा जनता सब देख रही है सरकार डगमगाने के दौरान भी राजस्थान की जनता ने सब कुछ देखा था, उसे अच्छे से पता है उन्हें इस तरह का बयान देकर इन्हें बरगालाइए नहीं। अगर राजस्थान सरकार इतनी ही दूध की धुली है तो फिर इस मामले का खुलासा क्यों नहीं करते और जांच क्यों नहीं करवाती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *