जयपुर शहर से कांग्रेस का नए चेहरे पर दांव, मुस्लिम-ब्राह्मण वोटों पर नजर…जानें कौन है सुनील शर्मा?

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान में दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई…

sach 1 2024 03 22T123642.852 | Sach Bedhadak

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान में दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। वहीं सीकर लोकसभा सीट को पार्टी ने माकपा के लिए छोड़ दी है। इस लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अब तक राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने जयपुर सीट से सुनील शर्मा को टिकट दिया है। जबकि झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन को टिकट दिया है।

इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम सुनील शर्मा का है। क्योंकि सुनील शर्मा का नाम पहले सियासी गलियारों में सुना नहीं था। लेकिन कांग्रेस ने सुनील शर्मा को टिकट देकर लाइमलाइट में ला दिया है। दरअसल, सुनील शर्मा सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जगतपुरा के मालिक है। वह लंबे समय से विवि चला रहे है।

सियासी जानकारों का कहना है कि सुरेश शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने एक तीर से कई निशाने साधे है। पार्टी ने ब्राह्मण वर्ग को लुभाने के लिए सुनील शर्मा पर दांव खेला है। वहीं हाड़ौती के बड़े नेता प्रहलाग गुंजल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन कोटा का नाम फिलहाल वेटिंग पर रखा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस गठबंधन के लिए कुछ ओर सीटें भी छोड़ सकती है।

गौरतलब है कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में राजस्थान की 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी भाजपा को 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है। वहीं कांग्रेस ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट में 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें श्रीगंगानगर से कुलदीप इंदौरा को टिकट दिया गया है। जयपुर से सुनील शर्मा, पाली से संगीता बेनीवाल, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल और झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन भाया को टिकट दिया गया है। उर्मिला जैन भाया पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं।

पिछले 3 दशक से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं सुनील

सुनील शर्मा सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर एवं संस्थापक अध्यक्ष हैं। पिछले तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय शर्मा ने अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की है। सुनील शर्मा पूर्व में बीएचयू के बोर्ड मेम्बर सहित अनेक संस्थाओं में बड़े पद पर रह चुके हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन व एलएलबी के दौरान शर्मा छात्र राजनीति में सक्रिय थे। साल 1966 में जन्मे सुनील शर्मा जयपुर के मूल निवासी हैं।