जीजा को रास नहीं आई साली की सगाई, फिर लड़की ने प्रेमी के साथ किया कुछ ऐसा…

चूरू। राजस्थान के चूरू में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने जीजा से परेशान होकर प्रेमी संग भागकर शादी कर ली। युवती…

1234 | Sach Bedhadak

चूरू। राजस्थान के चूरू में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने जीजा से परेशान होकर प्रेमी संग भागकर शादी कर ली। युवती का आरोप है कि उसके जीजा उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार की है। यह घटना चूरू जिले के सरदारशहर इलाके की है।
पुलिस ने बताया कि सरदारशहर के रामनगर बास निवासी लक्ष्मी सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

लक्ष्मी सैनी ने शिकायत में बताया कि वह वार्ड संख्या 22 निवासी मनोज सैनी को बचपन से जानती है। पिछले 3 महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में मई 2023 में उसके परिजनों ने दोनों की सगाई भी करवा दी थी। सगाई के बाद जब शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो उसके जीजा को यह रास नहीं आया। उसके दोनों जीजा ने उनकी शादी में रोड़ा अटका दिया। लक्ष्मी ने बताया कि उसके दोनों जीजा ने उसके माता-पिता को भड़का दिया, जिसकी वजह से उन दोनों की सगाई टूटने की कगार पर आ गई। इससे उसे मजबूर होकर घर से भागकर लव मैरिज करनी पड़ी।

युवती ने पहले आर्य समाज में की शादी, फिर की कोर्ट मैरिज…

लक्ष्मी अपने प्रेमी मनोज से ही शादी करना चाहती थी। यह बात उसने परिजनों को भी बताई, लेकिन उसके माता-पिता उसके जीजा की बातों में आकर उसकी सगाई तोड़ने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद परेशान होकर 6 जून को लक्ष्मी और मनोज ने अपना घर छोड़ दिया। दोनों यहां से गाजियाबाद पहुंचे और वहां जाकर पहले पहले आर्य समाज में शादी की और उसके बाद कोर्ट में पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली।

दोनों के शादी कर लेने की सूचना जब लक्ष्मी के परिजनों को मिली तो वे नाराज हो गए। लक्ष्मी का आरोप है कि शादी करने के बाद उसके दोनों जीजा ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उसे घर में नहीं घुसने की भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद लक्ष्मी ने अपने पति मनोज के साथ शुक्रवार को चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *