नीता, मुकेश अंबानी की पोती का नाम हुआ रिवील, श्लोका मेहता ने बताई इसके पीछे की खासियत

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की पोती का नाम रिवील हो गया है। बच्ची का नाम बहुत प्यारा सा है। आंकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने अपनी बेटी के नाम के पीछे खासियत बताई है।

Akash Ambani And Shloka Mehta | Sach Bedhadak

मुंबई। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर उनकी पोती ने जन्म लिया है। दरअसल, आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) हाल ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। अब अंबानी परिवार ने बच्ची के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने एक बेहद प्यारे मैसेज के साथ बेटी का नाम रिवील किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-Kajol ने नई पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के राज से उठाया पर्दा, दिलचस्प है कारण, जानें

यह पोस्ट एक फैन पेज के द्वारा शेयर किया गया है। इस पोस्ट में आकाश और श्लोका की बैटी का नाम लिखा हुआ है। कपल ने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है, जिसका मतलब होता है, बहुत खूबसूरत। यह नाम अंबानी परिवार ने एक कार्ड को शेयर करते हुए रिवील किया है। उस कार्ड में लिखा है-‘भगवान श्रीकृष्ण और धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है। इसके बाद कार्ड में मेहता परिवार और अंबानी परिवार के सदस्यों के नाम लिखे हुए हैं।’

यह खबर भी पढ़ें:-Neha Kakkar के बर्थडे बैश में नहीं नजर आए पति रोहनप्रीत, क्या दोनों के रिश्तें में आ गई है दरार

श्लोका ने 31 मई को दिया था बेटी को जन्म

बता दें कि श्लोका मेहता ने 31 मई को अपनी बेटी को जन्म दिया था। आकाश और श्लोका का यह दूसरा बच्चा है। वहीं, बीते दिनों श्लोका मेहता एक कल्चरल प्रोग्राम में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उसी दौरान उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में दुनिया को पता चला था। साथ इस दौरान का उनका एक फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस फोटोशूट में श्लोका मेहता ने दुनिया का बेशकीमती हार पहने हुए थी। इस नेकलेस को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *