बबलू पंडित बनने वाले हैं पापा, शेयर की गुड न्यूज, डिलिवरी डेट का भी किया खुलासा

Vikrant Massey And Sheetal Thakur: अभिनेता विक्रांत मैसी के घर में जल्द खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर मां बनने वाली हैं। तस्वीर शेयर कर दी ये गुड न्यूज। फैंस और दोस्त दे रहे हैं बधाईयां।

Vikrant Massey and wife Sheetal Thakur 1 | Sach Bedhadak

Vikrant Massey And Sheetal Thakur: ‘बबलू पंडित’ के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। लेकिन उन्हें असल पहचान वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली। अब विक्रांत मैसी ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके बाद से उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

मां बनने वाली हैं शीतल ठाकुर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में यह भी बताया कि शीतल मां बनने वाली हैं। यानी शीतल प्रेग्नेंट हैं। ये पोस्ट बेहद खास है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। विक्रांत मैसी और शीतल की तस्वीर के ठीक नीचे एक और तस्वीर हैं। जिसमें सेफ्टी पिन से प्रेंग्नेट महिला और उनका पार्टनर बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-Bigg Boss 17 के प्रोमो में डिटेक्टिव सलमान, कंटेस्टेंट्स का होगा इम्तिहान, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन

बीते साल शादी के बंधन में बंधे थे शीतल और विक्रांत

विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। शादी के लगभग एक साल बाद इस कपल ने अपना परिवार आगे बढ़ाने का फैसला किया है। विक्रांत ने पोस्ट के साथ शीतल की डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि हम उम्मीद से हैं। बेबी 2024 में आएगा। यानी अगले साल की शुरुआत में शीतल और विक्रांत दोनों माता-पिता बनेंगे। इस पोस्ट के सामने आने के बाद टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारे कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Raghav Parineeti Wedding: केजरीवाल, भगवंत मान, एक्ट्रेस भाग्यश्री सहित कई सितारों पहुंचे उदयपुर, देखें तस्वीरें

बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने एक-दूजे को सालों तक डेट किया था। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इसमें शीतल ने विक्रांत मैसी के प्यार का किरदार निभाया और अब असल जिंदगी में उनके प्यार का किरदार निभा रही हैं।