अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद! वन कर्मियों से मारपीट कर छुड़ा ले गए जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली

जयपुर। अवैध खनन करने वालों के हौसलें कितने बुलंद है, इसका ताजा उदारहण राजधानी जयपुर में देखने को मिला है। वन विभाग की रेंज टास्क…

jaipur01 | Sach Bedhadak

जयपुर। अवैध खनन करने वालों के हौसलें कितने बुलंद है, इसका ताजा उदारहण राजधानी जयपुर में देखने को मिला है। वन विभाग की रेंज टास्क फोर्स कानोता थाना क्षेत्र की ढूंढ नदी में हो रही अवैध मिट्टी खुदाई को रोकने के लिए पहुंची थी। लेकिन, खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर ही पथराव कर दिया। इस हमले में 6 कर्मचारी घायल हो गए है। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने खनन माफियाओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। इधर, पथराव की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक घटना 10 जून की सुबह करीब 10 बजे की है। अवैध मिट्‌टी खनन की सूचना पर रेंजर पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की रेंज टास्क फोर्स बस्‍सी के निकटवर्ती गांव बाल्‍यावाला में पहुंची थी। जहां पर ढूंढ नदी में अवैध मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कुछ लोग मौके से भाग छूटे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने अवैध मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर को जब्त किया। लेकिन, तीसरे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान लक्ष्‍मी नारायण मीणा पुत्र पोखर मल अपने साथियों के साथ वन विभाग के कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए।

हमले में 6 कर्मचारी हुए घायल

रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने थाने में केस दर्ज कराया कि अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर पथराव किया। ऐसे में कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस पथराव में 6 कर्मचारी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, माफिया जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मी नारायण सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि नदी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध मिट्टी व बजरी खनन करते है। काफी दिनों से ग्रामीणों द्वारा ऐसी सूचनाएं मिल रही थी। कार्रवाई के बाद भी इन लोगों के हौंसले बुलंद है। पहले भी ये लोग वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुके है। इस संबंध में कई मामले थाने में दर्ज है।

कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल

इधर, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि अवैध खनन करने वाले कुछ लोग पथराव कर रहे है और पास में ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुई है। माफियाओं की दबंगई के आगे वन विभाग के कर्मचारी बेबस नजर आ रहे है और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे है। आरोपी कार्रवाई करने आए कर्मचारियों पर पथराव के साथ ही गालियां भी दे रहे है। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा भी सवाल खड़े हो रहे है। अगर कार्रवाई करने वाले कर्मचारियों के साथ ही ऐसा बर्ताव होगा तो फिर आम लोगों का क्या होगा? कर्मचारियों ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-प्रदेश में रिवाज बन गया अवैध खनन

वन विभाग के कर्मचारियों पर पथराव की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि राजस्थान में प्रशासन माफिया से पत्थर खाता है। अवैध खनन जैसे एक रिवाज बन गया है, कोई रोकने आया तो उसकी जान भी जा सकती है। लेकिन सरकार को लगता है ये कोई मुद्दा नहीं है, अवैध खनन से जनता का क्या लेना-देना? ये तो आम बात है, इतना तो चलता है। जनता चुप है मानकर कांग्रेस तमाम अवैध कृत्यों को आम बना रही है।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election-2023 : कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड का प्लान, 75 लाख नए वोटर्स को साधेंगे 3 कार्यकारी अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *