झुंझुनूं में डबल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपति की हत्या कर बेड के नीचे छुपाए शव

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में दिल दहला देने वाला सामने आया है। खेतड़ी नगर की आवासीय क्वार्टरों में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई।…

New Project 2023 07 09T132120.261 | Sach Bedhadak

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में दिल दहला देने वाला सामने आया है। खेतड़ी नगर की आवासीय क्वार्टरों में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घर के पलंग के नीचे से दोनों शव बरामद किए हैं, दोनों के पैर बंधे मिले हैं। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, खेतड़ी नगर की केसीसी टाउनशिप के आवासीय क्वार्टर में रहने वाले दर्शन सिंह (75) और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। रिटायर्ड कार्मिक दर्शन सिंह व उसकी पत्नी अपने ही क्वार्टर में पांव बंधे हुए व बैड के नीचे मृत अवस्था में मिले। पड़ौसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर क्वार्टर को सील कर दिया है।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम मौके पर बुलाया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। बता दें कि एचसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी दर्शन सिंह अपने पत्नी महेंद्र कौर के साथ केसीसी टाउनशिप के आवासीय क्वार्टर में रहते थे।

पंजाब के रहने वाले थे, पांच दशक से कॉपर में ही निवास…

कर्मचारी नेता बिड़दूराम सैनी ने बताया कि मृतक दर्शन सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, लेकिन करीब पांच दशक से कॉपर में ही रह रहे थे। साल 2005 में रिटायर होने के बाद भी वे यही रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं। जिनमें से एक तो करीब 25-30 साल पहले मुंबई गया था। जहां से लापता हो गया। जो कभी लौटकर नहीं आया। वहीं एक दूसरा बेटा अजमेर में रहता है। घटना के बाद अजमेर में रहने वाले बेटे को सूचना दी गई है।

केटीएसएस संगठन से जुड़े हुए थे…

कर्मचारी नेता बिड़दूराम सैनी ने बताया कि दर्शन सिंह कर्मचारी यूनियन में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे है। वे केटीएसएस के सक्रिय कर्मचारी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शामिल थे। वे संगठन में प्रचार सचिव और संगठन सचिव जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके थे। अभी भी वे संगठन के कार्यों में अपना सहयोग देते थे।

पानी के लिए नहीं उठे तो पता चला…

जानकारी के मुताबिक, केसीसी क्वार्टर में रोजाना सुबह पानी सप्लाई होती है। जिसके लिए सभी लोग मोटर चलाते है। रविवार सुबह जब पानी की सप्लाई आई तो दर्शन सिंह के घर पर मोटर नहीं चली। जिसके बाद पड़ौसी महिला ने पहले तो आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। जब महिला ने वहां जाकर दरवाजा खटखटाया। जब महिला ने दरवाजा खोला तो महिला भी डर गई। दोनों पति पत्नी की लाश बंधी हुई पड़ी थी और एसी चल रहा था।

पड़ौसी बोला, रात को भी खुला था घर का दरवाजा…

इधर, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दर्शन सिंह के मकान के सामने रहने वाले एक युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने रात को 12 बजे के आस-पास देखा था। तब तक दर्शन सिंह के कमरे की लाइट ऑन थी और हलका सा दरवाजा भी खुला था, लेकिन किसी प्रकार की अनहोनी का उसे तब तक अंदेशा नहीं था।

(इनपुट-सुजीत शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *