कांग्रेस पार्षद की दबंगई, बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, बचाने आई बेटी से की छेड़छाड़

सीकर। प्रदेश के फतेहपुर शेखावटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्षद एक महिला को पीटता नजर आ रहा है। बीच सड़क…

image 2023 03 28T181714.047 | Sach Bedhadak

सीकर। प्रदेश के फतेहपुर शेखावटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्षद एक महिला को पीटता नजर आ रहा है। बीच सड़क पर भीड़ के सामने यह पार्षद बेरहमी से महिला और उसकी बेटी को पीट रहा है। पार्षद ने महिला की बेटी से छेड़छाड़ भी की है। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला से एक केस वापस लेने का बना रहा था दबाव

जानकारी के मुताबिक यह मामला फतेहपुर शेखावटी के रामगढ़ शहर के वार्ड 17 का है। पीड़िता बानो ने बताया कि वह बीते सोमवार बाजार में सामान खरीदने आई थी, तभी वहां पर पार्षद साहिब मनका आ धमका। उसने महिला से कहा कि उसने जो शरीफ नामक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया है उसे वह वापस ले ले। लेकिन महिला ने केस वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। जिससे तिलमिलाकर उसने महिला को वहीं बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देखकर बेटी उसको बचाने आई तो पार्षद ने उसकी बेटी को भी पीटा और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, आलाअधिकारियों से लगाई गुहार

इसके बाद पीड़िता रामगढ़ पुलिस थाने आरोपी पार्षद साहिब मनका के खिलाफ केस दर्ज कराने गई, तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टा थाने से भगा दिया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की तब मामला संज्ञान में लिया गया और केस दर्ज किया गया। इधर पार्षद साहिब मनका ने पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद बानो पर कई मामले दर्ज हैं। उसने उसके घर पर आकर पथराव और मारपीट तक की है अब पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *