CPRI Recruitment 2023: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में निकली भर्ती, 14 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

CPRI Recruitment 2023: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में भर्ती निकली है। CPRI ने कुल 99 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती…

CPRI Recruitment 2023: Recruitment in Central Power Research Institute, apply before April 14

CPRI Recruitment 2023: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में भर्ती निकली है। CPRI ने कुल 99 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। संस्थान ने अधिकारी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि उम्मीदवारों के बिना देर किए फॉर्म भर देना चाहिए।

बता दें कि केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान यानी CPRI ने इंजीनियरिंग अधिकारी ग्रेड 1, वैज्ञानिक सहायक, इंजीनियरिंग सहायक, तकनीशियन ग्रेड 1 और सहायक ग्रेड II के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 25 मार्च 2023 से आवेदन शुरू किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 14 अप्रैल 2023 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

तकनीशियन और एजी II पद के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है। इसमें जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 500 रूपये फॉर्म फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी महिलाओं के लिए आवेदन के लिए कोई फीस 

अन्य पोस्ट के लिए जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के केंडिडेट को 1000 रूपये वहीं एससी, एसटी, पीएच और सभी महिला वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही परीक्षा शुल्क दे सकेंगे।

भर्ती से जुड़ी जानकारी

इस भर्ती के लिए 28 से 35 वर्ष तक के केंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि सभी पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है। सभी पदों और उम्र सीमा की जानकारी नीचे दी गई है।

इन पदों पर निकली भर्ती 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 22 पद (अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष )

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए- 5 पद (अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष ) 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 9 पद (अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष )

सिविल इंजीनियरिंग (अधिकारी ग्रेड 1) के लिए 4 पद (अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष )

वैज्ञानिक सहायक। के लिए 4 पद के लिए 4 पद  (अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष )

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 6 पद (अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष )

सिविल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 4 पद (अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष )

मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहायक के लिए 3 पद (अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष )

तकनीशियन ग्रेड I के लिए 24 पद (अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष )

सहायक ग्रेड II के लिए 18 पद (अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष )

(Also Read- Career Tips: फुटवियर डिजाइनिंग में है बेहतरीन कॅरियर की संभावनाएं, ये 12 इंस्टीट्यूट करवाते हैं कोर्स)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *