ये कैसा अश्लील शौक! एडमिट कार्ड से निकाली 3000 लड़कियों की डिटेल, फ्लर्ट कर करता था गंदे मैसेज

ये कैसा अश्लील शौक! एडमिट कार्ड से निकाली 3000 लड़कियों की डिटेल, फ्लर्ट कर करता था गंदे मैसेज

New Project 2023 08 26T142433.933 | Sach Bedhadak

बारां। कहते है कि शौक बड़ी चीज है। अपना शौक पूरा करने के लिए कोई भी इंसान पागलपन ही हद में कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही मामला राजस्थान के बारां में सामने आया है। यहां एक युवक को ऐसा शौक लगा कि जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। बारां महिला थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान से अटरु थाना के गोविंदपुरा गांव राजेंद्र नागर (35) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुछ ऐसा बताया कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

गिरफ्तार राजेंद्र शौक के लिए पिछले दो सालों में 3 हजार लड़कियों से मोबाइल से फ्लर्ट किया है। आरोपी राजेंद्र ने सभी लड़कियों को कॉल किया, उन्हें अश्लील मैसेज किए, जन्मदिन की बधाई दी। आरोपी क्या-क्या कर चुका है, उसने पुलिस के सामने उगला। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इतना शातिर था कि वह जिस नंबर से लड़कियों को कॉल या मैसेज करता था, उस नंबर से वह कभी भी अपने लोगों को कॉल नहीं किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-‘राखी पर छुट्टी मिलेगी तो घर आऊंगा’…2 बहनों को छोड़ चला गया कांस्टेबल प्रहलाद, गम में डूबा पूरा मरूधरा

पीड़िता ने हिम्मत कर दी शिकायत…

बारां पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 21 अगस्त को एक युवती ने रिपोर्ट दी थी। युवती ने शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात युवक लगातार वाट्सअप पर मैसेज और कॉल कर रहा है। अश्लील फोटो, अश्लील मैसेज और कॉल करके परेशान कर रहा है। उसकी इस हरकत से पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई थी।

पीड़िता को सोशल मीडिया पर बदनामी का खतरा सताने लगा था। युवक के हरकत से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी। आरोपी यह तब पकड़ में आया, जब अज्ञात युवक को ट्रैस आउट कर गिरफ्तार करने के लिए बारां एएसपी जिनेंद्र कुमार जैन के सुपरवीजन में महिला थाना प्रभारी रामविलास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कड़ी मेहनत और तकनीक की साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी को ट्रैस किया और गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह खबर भी पढ़ें:- Alwar Gang Rape : गैंगरेप का ऐसा दर्द…अस्पताल स्टाफ को नहीं छूने देती शरीर, मां-बाप को काटने दौड़ती है पीड़िता

एडमिट कार्ड से जुटाई लड़कियों की प्राइवेसी डिटेल…

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजेंद्र नागर ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से वह लड़कियों को परेशान करता था, वह नंबर उसे 2 साल पहले मिला था। तब से वह उसी मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह अब तक 3 हजार लड़कियों को कॉल कर के परेशान कर चुका है।

सभी लड़कियों के मोबाइल नंबर यूनिवर्सिटी के प्रवेश पत्र से निकाल कर उनको जन्मदिन के दिन मैसेज और कॉल करता था। पुलिस जब उसकी मोबाइल की जांच की तो उसमें हजारों की संख्या में अलग-अलग यूनिवर्सिटी के अलग-अलग लड़कियों के प्रवेश पत्र मिले। आरोपी युवक जिस नंबर से वह लड़कियों को कॉल या मैसेज करता था, उस नंबर से वह कभी भी अपने लोगों को कॉल नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *