पेपर लीक मामले में राजस्थान का रिकॉर्ड! अब तक ये पेपर हुए आउट

राजस्थान सरकार छात्रों के भविष्य के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन नकल माफिया सरकार के इस सपने को साकार होने नहीं दे…

पेपर लीक मामले में राजस्थान का रिकॉर्ड! अब तक ये पेपर हुए आउट

राजस्थान सरकार छात्रों के भविष्य के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन नकल माफिया सरकार के इस सपने को साकार होने नहीं दे रहे। राजस्थान में जो भी परीक्षा होती है उसका पेपर लीक होना तो जैसे अनिवार्य ही हो गया है। इन नकल माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत है कि सरकार के सुरक्षाचक्र को भी ये धता बताकर उसे ध्वस्त कर पेपर आउट कर रहे हैं और हर साल लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। जिसमें आज 3.74 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने वाले थे। जिनका भविष्य अब अधर में लटक गया है। तो इससे पहले 12 नवंबर को वनपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था जो रद्द कर इसी महीने दोबोरा करवाना पड़ा था।

साल 2018 से अब तक ये पेपर हुए लीक

हम आपको बता रहे हैं कि साल 2018 से कितनी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। बीती 14 नवंबर को बिजली विभाग के जेईएन भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर जयपुर के ही एक कॉलेज में ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसका पेपर दोबोरा करवाना पड़ा था। इससे पहले इसी साल के 14 मई को पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस परीक्षा में ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे।

REET में हुई थी बड़ी चीट

राजस्थान में सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी REET का पेपर पिछले साल 2021 में लीक हो गया था। सबसे अहम बात यह है कि खुद सीएम अशोक गहलोत को REET की सेकेंड पेपर लीक होने की घोषणा करनी पड़ी थी। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच ऐसी चली कि इसकी शिकंजे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली फंस गए थे। उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ गया था और गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा -2021 (REET) में 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। हालांकि सरकार ने इसी साल REET की दोबोरा  परीक्षा कराई थी।

जेईएन सिविल, लाइब्रेरियन, कॉन्स्टेबल के पर्चे हुए थे लीक

साल 2020 में जेईएन सिविल डिग्रीधारी भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। राजस्थान कर्मचारी चयऩ आयोग की तरफ से आयोजित की गई इस परीक्षा को 533 पदों के लिए पेपर हुआ था। उस समय बोर्ड के चेयरमैन बीएल जाटव को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था।

साल 2018 में हुई लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा 29 दिसंबर 2019 को आयोजित हुई थी। लेकिन इसका पेपर भी लीक हुआ था। इसके बाद दोबोरा परीक्षा के लिए लाखों युवाओं को कई महीनों तक इंतजार करना पड़ा था। इससे पहले 2018 में भी कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा जो 11 मार्च 2018 को आयोजित हुई थी इसका पर्चा भी लीक हो गया था। इस परीक्षा का 17 मार्च को रद्द कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *