सिक्किम हादसा : शहीद होने वाले जवानों में 3 राजस्थान के लाल भी..

उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में सेना की बस खाई में गिरने से आज 16 जवान शहीद हो गए, जिसमें 3 जवान राजस्थान के थे।…

ezgif 1 3d0160881f | Sach Bedhadak

उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में सेना की बस खाई में गिरने से आज 16 जवान शहीद हो गए, जिसमें 3 जवान राजस्थान के थे। इनमें झुंझुनू के नायक मनोज कुमार, जैसलमेर के सूबेदार गुमान सिंह और जोधपुर के सुखाराम शामिल हैं। जैसे ही इन तीन सेना के जवानों की शहादत की खबर इनके परिवार को लगी। पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया। दूसरी तरफ राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत ने सैनिकों की शहादत पर अपनी संवेदनाएं और दुख प्रकट किया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने इस शहादत पर शोक प्रकट किया है और परिवार को संवेदनाएं व्यक्त की है।

सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में हमारे सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हमारा राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुर सेना के जवानों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी सच्ची संवेदना है। इस मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता करता हूं।

वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि में हुए कहा कि सिक्किम में हुए हृदय विदारक हादसे में सेना के 16 जवानों की शहादत का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। कर्तव्यपथ पर जवानों के इस बलिदान से सम्पूर्ण भारतवर्ष शोकाकुल है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जेमा, सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से प्रदेश के तीन जवान जोगा, जैसलमेर के गुमान सिंह सोलंकी जी, जोधपुर के सुखाराम जी और झुंझुनू के मनोज कुमार जी की वीरगति पर मैं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।सिक्किम में हुए सेना के ट्रक सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि आज दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे सिक्किम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के उत्तरी सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सेना के 3 अधिकारी सहित 16 जवान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद भारतीय सेना ने बयान जारी किया है। बयान में हादसे की पुष्टी की है। हादसे में जेसीओ और 13 जवान शहीद हुए है। वहीं हादसे के बाद पीेएम नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *