सहेली से मिलने गई नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी ने पहले भी कई बार किया ऐसा

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। लड़की अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी।…

New Project 19 3 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। लड़की अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। जहां लड़की को पता चला कि वह घर का काम करने के लिए किसी के घर गई हुई है। इस पर लड़की भी सहेली से मिलने उस घर में पहुंच गई। यहां पर घर के मालिक बब्बन भरतपुरिया ने नाबालिक बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन रेप किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मानसरोवर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी सहेली से मिलने उसके घर गई थी। जहां लड़की को पता चला कि वह घर का काम करने के लिए बब्बन भरतपुरिया के घर गई हुई है। इस पर लड़की भी सहेली से मिलने बब्बन भरतपुरिया के घर में पहुंच गई।

आरोप है कि आरोपी बब्बन भरतपुरिया ने यहां उसकी बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को नहीं बताने की कहकर लड़की को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। रोती हुई लड़की घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ ऐसा कर चुका है। जिसके बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी को मानसरोवर थाने लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश कर 164 के बयान भी दर्ज किए।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आरोपी को मामला दर्ज होने की खबर लगते ही फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *