अब कांग्रेस की महिला नेता के साथ बाइक सवार ने की छेड़छाड़

अलवर। घरों के बाहर सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं बल्कि खास भी सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में देखा…

ezgif 2 38d3b0e3fb | Sach Bedhadak

अलवर। घरों के बाहर सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं बल्कि खास भी सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में देखा गया। जहां कांग्रेस की एक महिला नेता के साथ बाइक सवार बदमाश ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला नेता अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला कांग्रेस नेता ने बताया कि वह रोजाना सुबह 6 बजे अपने घर से टहलने के लिए जाती है। आज रोजाना की तरह सुबह वह घूमने जा रही थी तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक उनके पीछे आया और छेड़छाड़ कर बदतमीजी कर फरार हो गया। जिससे वह नीचे जमीन पर गिरते हुए बच गई इसके बाद वह अरावली विहार थाना पर पहुंची और पूरे मामले को लेकर पुलिस को अवगत कराया और एक शिकायत पुलिस को दी गई  जिस पर पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक को तलाश करने में जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे जिस जगह से वह निकल रही थी वहां पर रोड लाइट नहीं जल रही थी और अंधेरा हो रहा था और बाइक सवार युवक पीछे आया और छेड़छाड़ बदतमीजी कर फरार हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें और ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। इसलिए महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाली घटनाओं पर पुलिस पूरी तरह अंकुश लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *